Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः आज फिर वाल्मीकि चौक पर अवैध कब्जों को लेकर पुलिस ने...

जालंधरः आज फिर वाल्मीकि चौक पर अवैध कब्जों को लेकर पुलिस ने की कार्रवाई, गरमाया माहौल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालधर, ENS: महानगर में पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत आज एक बार फिर से वाल्मीकि चौक से लेकर बस्ती अड्डे तक पुलिस द्वारा दुकानों के बाहर किए गए अवैध कब्जों को लेकर कार्रवाई की गई। हालांकि आज फिर से दुकानदारों द्वारा विरोध करने को लेकर माहौल गरमा गया था। लेकिन उसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई को जारी रखा। इस दौरान दुकानदार इकट्ठे हो गए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार ने आरोप लगाए है कि पुलिस उनके साथ धक्का कर रही है।

दुकानदार ने कहा कि उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही रवैय्या प्रशासन का रहा तो वह जल्द ही मीटिंग कर दुकान की चाबियां प्रशासन को सौंप देंगे। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने कहा कि उक्त दुकानदारों को वह जुबानी वार्निंग भी दे चुके है। उसके बाद नोटिस भी दिए गए है, लेकिन फिर भी दुकानदार दुकानों के बाहर सामान रखने से नहीं हट रहे। जिसके चलते ट्रैफिक की समस्या से लोग परेशान हो रहे है। इसी के तहत आज एक बार फिर वह दुकानों पर लगे अवैध सामान को लेकर कार्रवाई करने पहुंचे है। उन्होंने बताया कि आज ही उन्होंने इस वाल्मीकि चौक से बस्ती रोड़ पर 4 दुकानदारों को नोटिस दे दिया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब हम इन्हें वार्निंग देने के लिए आते हो तो उक्त दुकानदार सामान अंदर कर लेते है, लेकिन उनके जाने के बाद वह दोबारा सामान बाहर लगा लेते है, जिससे ट्रैफिक की समस्या में परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई दुकानदार उनकी बात को नहीं मानता तो उनके खिलाफ 188 का पर्चा दिया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने कहाकि उन्हें काफी दुकानदारों ने सहयोग भी दिया है, लेकिन कुछ ही दुकानदारों द्वारा इस कार्रवाई को लेकर एतराज जताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस रोड़ पर सिविल अस्पताल है, ऐसे में कई बार एबुलेंस के फंसने का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि आज से 4 महीने पहले इस रोड़ पर एबुलेंस फंसने के कारण एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। उन्होंने कहा कि उक्त दुकानदार के पास कई व्यक्ति गलत पार्किंग करके चले जाते है, जिससे इस रोड़ से गुजरने वाले लोग परेशान होते रहते है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -