Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः बच्चों के बीमार होने के मामले में विवादों में घिरा St....

जालंधरः बच्चों के बीमार होने के मामले में विवादों में घिरा St. Jude Convent School, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सेहत विभाग ने भरे सैंपल, रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाईः DO

जालंधर, ENS: नकोदर में सेंट जूड्स कॉन्वेंट स्कूल की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। बीते दिन स्कूल के 12 बच्चों के बीमार होने के मामले में सेहत विभाग हरकत में आ गया है। इसी के तहत सेहत विभाग की टीम आज स्कूल पहुंची, जहां उन्होंने डीओ कुलतरन जीत सिंह ने पानी के सैंपल भरे। मामले की जानकारी देते हुए सेहत विभाग के अधिकारी कुलतरन जीत सिंह ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। सेंट जूड्स कॉन्वेंट स्कूल के अंदर लगे सभी वाटर कूलरों से सेहत विभाग ने सेंपल भर लिए हैं।

जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। मगर रिपोर्ट में पानी दूषित होने जैसे कोई बात सामने आती है तो स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कुलतरन जीत सिंह ने कहा कि बीते दिन अस्पताल में बीते दिन अस्पताल में भर्ती हुए सभी बच्चों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी। डीओ ने बताया कि बीमार पड़े सभी बच्चे 10वीं और 8वीं कक्षा के छात्र हैं। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर स्कूल के डायरेक्टर फादर डेविस ने कहा कि बच्चों का उनके स्कूल में बीमार पड़ जाना, ये बेहद गंभीर है। इस के लिए स्कूल अपने तौर पर जांच कमेटी बना रहा है।

जांच के आधार पर जो दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी। बता दें कि बीते दिन पानी पीने के दौरान 12 बच्चों के बीमार होने का मामला सामने आया था। इस दौरान बच्चों ने पानी की टंकी में चूहा मरने के आरोप लगाए थे। बच्चों के अनुसार स्कूल के ग्राउंड में बीते दिन दसवीं और आठवीं क्लास के बच्चे बैठे थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे दोनों क्लास के 12 बच्चों ने ग्राउंड में लगे वाटर कूलर से पानी पिया। कुछ देर बाद सभी के पेट में दर्द शुरू हुआ। जब दोपहर तक बच्चों को असहनीय दर्द हुआ तो स्कूल द्वारा सभी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाना शुरू किया गया। इसके बाद बच्चों के परिजनों को सूचना दी गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -