Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः मशहूर कपल की आपत्तिजनक वीडियों को लेकर सहज का आया बड़ा...

जालंधरः मशहूर कपल की आपत्तिजनक वीडियों को लेकर सहज का आया बड़ा बयान, किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में मशहूर कपल की कुछ समय पहले आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इस वीडियो को लेकर 2 लड़कियों के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था। इस दौरान एक लड़की को जेल भी जाना पड़ा था। वहीं अब उक्त वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर सहज ने खुद बड़ा खुलासा किया है। इस दौरान वायरल वीडियो में सहज खुद मान रहा है कि यह वीडियो उसी की है। वीडियो में सहज ने माना की उसकी गलती है।

सहज ने कहाकि जब यह वीडियो बनी थी उस समय ना तो उसे कोई जानता था और ना ही उनका कोई फेम था। इस दौरान सहज ने कहाकि अगर वह उस वीडियो को लेकर कहें तो जिस समय वह मशहूर कपल नहीं थे उस समय की कुछ वीडियो थी। सहज ने आगे कहा कि उस समय उनकी नई शादी हुई थी। इस दौरान सहज ने कहाकि हर व्यक्ति से 100 गलतियां हो जाती है। सहज ने कहा कि उसने यह नहीं सोचा था कि ऐसे यह चीज उनके आगे आ जाएगी। क्योंकि उस फोन को सहज ने चलाना छोड़ दिया था। दरअसल, उस फोन के बाद सहज ने आईफोन ले लिया था। इस बात का खुलासा सहज ने सोशल वर्कर अनमोल कवातरा से साथ बातचीत में किया है। 

बता दें कि इससे पहले मशहूर कपल यही कहता आया था कि यह फेक वीडियो है। इस वीडियो को एडिट किया गया है। इस मामले को लेकर सहज का यूट्यूबर करण दत्ता के साथ विवाद भी हुआ था। जहां सहज द्वारा करण दत्ता पर भी गंभीर आरोप लगाए गए थे। वहीं अब काफी समय बीत जाने के बाद अब सहज ने उक्त वीडियो को लेकर खुलासा करते हुए गलती मान ली है। गौर हो कि इस मामले के बाद अब मशहूर कपल ने फिर ने नई जिंदगी की शुरुआत कर ली है। दोनों अब फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए है और अपनी नई नई वीडियों सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहें है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -