जालंधर,वरुण/हर्षः वेस्ट हलके में बीते दिन आप में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने आप पार्टी ज्वाइन कर ली है। लेकिन इसके बाद हलके में सियासत गरमा गई है। हालांकि आप विधायक शीतल अंगुराल दावे कर रहे है कि पार्टी में सब कुछ सही है। सुशील रिंकू के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी, लेकिन आप विधायक के करीबी संदीप पाहवा कौंसलर के चुनाव लड़ने का मन बनाया हुआ था लेकिन अब उन्होंने मना कर दिया है।
वहीं उन्होंने अपने दफ्तर से सीएम भगवंत मान और राघव चड्डा की तस्वीरें भी हटा दी है। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने दफ्तर से शीतल अंगुराल की तस्वीर नहीं हटाई है। ऐसे में आप में बगावत की चर्चाएं एक बार फिर से तेज हो गई है। जिसको लेकर पहले से ही चर्चा हो रही थी कि आप पार्टी में सुशील रिंकू के आने के बाद आप विधायक शीतल अंगुराल गुट में बगावत शुरू हो जाएंगी।
अब इस तस्वीर से साफ हो गया है कि शीतल अंगुराल गुट में खुलकर बगावत शुरू हो गई है। वीडियो में संदीप पाहवा ने साफ कर दिया है कि शीतल अंगुराल उन्हें जो भी कार्य सौपेंगे वह करेंगे लेकिन पार्टी के लिए ना तो वह चुनाव लड़ेंगे और ना ही पार्टी के लिए कोई काम करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह बीते दिन सुशील रिंकू के आप पार्टी में शामिल होने से नाराज है। जिसके चलते उन्होंने यह फैसला किया है।
