Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः You And Me हुकाबार पर पुलिस की रेड, मलिक और स्टॉफ...

जालंधरः You And Me हुकाबार पर पुलिस की रेड, मलिक और स्टॉफ को भी किया काबू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: यू एंड मी नाम के हुक्का बार पर थाना 7 की पुलिस ने रेड की। इस दौरान हुक्काबार में हड़कंप मच गया। थाना 7 की पुलिस ने मौके से 7 से 8 हुक्कों सहित रेस्टोरेंट के मालिक व स्टाफ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते थाना प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उनके एरिया में अवैध तरीके से हुक्का बार चल रहा है। जिसके चलते आज रेड की गई। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हुक्का बार में युवक मस्ती के साथ धुएं के छल्ले बना रहे थे और अचानक उनकी टीम ने दबिश दे दी। जिसके बाद हुक्का बार में बैठे युवकों में भगदड़ मच गई। उनकी टीम ने पूरे हुक्का बार को खाली करा दिया। उन्होंने कहा कि रेड के दौरान मौके से 7 से 8 हुका बरामद हुए हैं। इस दौरान उनकी टीम ने हुका बार के मालिक और स्टाफ को भी गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है और इन पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -