Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः DSP मर्डर केस के आरोपी को मेडिकल के लिए लाई पुलिस,...

जालंधरः DSP मर्डर केस के आरोपी को मेडिकल के लिए लाई पुलिस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: अर्जुन अवार्डी डीएसपी दलबीर सिंह के मर्डर केस के आरोपी ऑटो चालक विजय कुमार को आज पुलिस सिविल अस्पताल लेकर आई। जहां उसका मेडिकल करवाया गया। इसके बाद आज आरोपी विजय कुमार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि बीते दिन पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया था कि डीएसपी दलबीर सिंह की गोली मारकर हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने ऑटो चालक विजय कुमार निवासी लांबड़ा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सरकारी पिस्टल बरामद की।

पुलिस ने बताया कि आरोपी और डीएसपी दलबीर ने मामे के ढाबे पर शराब पी थी। जिसके बाद डीएसपी का उसके साथ घर छोड़कर आने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान ऑटो चालक पर थप्पड़ मारने के बाद आरोपी गुस्से में आ गया और उसने सरकारी पिस्टल से उस पर हमला कर दिया। इस दौरान डीएसपी के माथे पर गोली लगने से उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -