Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: घर में युवक का फंदे से लटका मिला शव, साल...

Jalandhar News: घर में युवक का फंदे से लटका मिला शव, साल पहले हुई थी लव मैरिज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: अवतार नगर की गली नंबर 13 में मुस्लिम समुदाय के 20 साल के लड़के ने आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त करली। लड़के की एक साल पहले ही एससी समाज की लड़की के साथ लव मैरिज हुई थी। लड़की की बहन (काल्पनिक नाम) सीता ने बताया बीती देर रात उसकी बहन और लड़के के साथ किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। जिसके बाद बीती देर रात दोनो ने अलग सोने का फैसला किया था और लड़के सफरान उर्फ साजन ने अपने दोस्तो के रहने की बात कही और उसकी 18 वर्षीय बहन (काल्पनिक नाम) सजनी ने मायके जाकर सोने की बात कही थी। लेकिन साल पहले हुई लव मैरिज नजीता इतना बुरा सामने आया कि उसी लव मैरिज का आज End हो गया।

लव मैरिज करने वाले मुस्लिम समुदाय ने आत्महत्या कर अपने जीवन लीला समाप्त कर लव मैरिज का एंड कर दिया।मृतक युवक के माता-पिता ने बताया उन्हें किसी ने फोन करके सूचित किया कि उनके बेटे ने आत्महत्या की है और उनका बड़ा बेटा तुरंत मौके पर पहुंचा और उनके बेटे को सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। हालांकि किन कर्ण की वजह से उनके बेटे ने ऐसा कदम उठाया इस बाबत अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है। वहीं उन्होंने कहा कि उनके बेटे की लड़की से लव मैरिज हुई थी और एक साल से वह किराए पर मकान में रह रहा था। वहीं इस मामले में (काल्पनिक नाम) सीता नहीं बताया कि उसकी बहन की शादी (काल्पनिक नाम सजनी) मुस्लिम समुदाय के लड़के के साथ हुई थी।

दोनों की शादी में दोनों पारिवारिक सदस्य मौजूद थे लेकिन उनके पिता और वह खुद की शादी से खुश नहीं थे और इसका विरोध भी उन्होंने किया था। उन्होंने बताया कि 1 साल पहले उनकी बहन की शादी मुस्लिम समुदाय की लड़की के साथ हुई थी और बीती रात दोनों में अनबन हो गई थी और एक दूसरे से अलग सोने का फैसला किया था और उनकी बहन जब मायके आ रही थी तो रास्ते से वापस अपने घर चलेगी और देखा कि लड़के ने अंदर से कुंडी लगा रखी है जब दरवाजा तोड़ा गया तो लड़के ने आत्महत्या कर ली।

लड़की की बहन ने बताया कि उसकी बहन की उम्र 18 साल है और लड़के की आयु 20 वर्ष थी। सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि लड़के को जब लाया गया तब वह मृत हो चुका था। युवक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद की कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल इसके सिवाय वह और कुछ जानकारी नहीं दे सकते। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया की वह अभी मामले की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे है और जांच करने के बाद ही कुछ बता पाएंगे।

Jalandhar घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हुई थी लव मैरिज, Watch Video

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -