HomePunjabJalandharJalandhar News: नगर निगम की ट्राली से बाइक की टक्कर में नौजवान...

Jalandhar News: नगर निगम की ट्राली से बाइक की टक्कर में नौजवान गंभीर घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

घटना के बाद ट्राली चालक फरार

जालंधर, ENS: शेखों ग्रेंड होटल के पास बाइक और नगर निगम की ट्राली की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बाइक सवार नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नौजवान की पहचान कृष्णा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सड़क पर काफी समय से ट्राली खड़ी थी और ट्राली में नौजवान भी मौजूद था। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक ट्राली से टकराने के बाद ट्राली के नीचे घुस गई। हादसे में कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ट्राल सवार 3 नौजवान ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गए।

साहिल ने बताया कि कोट महिंदरा ब्रांच में मौजूद था। इस दौरान जोरदार सड़क हादसे की आवाज आई। घटना के बाद ट्राली चालक मौके से फरार हो गए। इस दौरान टैक्सी स्टैंड व्यक्ति की मदद से नौजवान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। साहिल के अनुसार नौजवान की हालत काफी गंभीर है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

राजकुमार ने कहाकि उनका टैक्सी स्टैंड है। इस दौरान रास्ते में खड़ी ट्राली में बाइक की टक्कर आई। घटना के दौरान एंबुलेंस को सूचित किया गया, लेकिन काफी समय तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। जिसके बाद बेटा अन्य साथी की मदद से उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर गया। नौजवान की हालत काफी गंभीर है। राजकुमार के अनुसार दोनों वाहन चालकों की गलती से हादसा हुुआ है।

वहीं एएसआई जोरावर ने कहा कि वह रास्ते से थाना 3 में ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान बाइक की ट्राली से टक्कर हो गई। राहगीरों के अनुसार बाइक सही दिशा में थी और काफी तेज रफ्तार में थी। पुलिस के अनुसार दोनों वाहन चालकों की गलती है। घटना के बाद नौजवान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया और परिजनों को सूचना दे दी है। हादसे के बाद घायल नौजवान का भाई मौके पर पहुंच गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -