HomePunjabJalandharJalandhar News: महिला ने बेटे को मारी जूती, व्यक्ति ने लगाया धरना,...

Jalandhar News: महिला ने बेटे को मारी जूती, व्यक्ति ने लगाया धरना, शीतल अंगुराल का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में राजन अंगुराल के दफ्तर में महिला द्वारा बेटे को जूती मारने को लेकर मामला गरमा गया है। दरअसल, लड़की और लड़के का विवाद हुआ था। इस मामले को लेकर राजीनामा करवाने के लिए दोनों परिवार ने शीतल अंगुराल से मुलाकात की थी। शीतल अंगुराल का आरोप है कि जिसके बाद थाने में दोनों पक्षों में 50 हजार रुपए में राजीनामा हो गया था, लेकिन अब लड़की परिवार द्वारा डेढ लाख रुपए की मांग की जा रही थी। इसी के दौरान राजन के पास लड़की का भाई आया था। जिसके बाद मां भी उनके दफ्तर पहुंच गई और बेटे पर जूती से हमला करने लगी और भाजपा सहित अंगुराल परिवार के खिलाफ बोलने लगी। शीतल के अनुसार महिला का बेटा नशे का आदी है। इस मामले को लेकर उस समय मामला गरमा गया, जब महिला और उसका बेटा थाना 5 के बाहर सड़क पर लेटकर इंसाफ को लेकर प्रदर्शन करने लगे।

महिला के बेटे ने चैलेंज करते हुए कहा कि राजन अंगुराल का कह रहा है कि वह नशे का आदी है तो वह और राजन दोनों डोप टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल चलते है, जिसके बाद सारी पिक्चर साफ हो जाएगी। महिला की वीडियो सामने आई है, जिसमें महिला द्वारा अपने बेटे के मुंह पर 2 बार जूती मारी गई। वहीं घटना को लेकर वेस्ट हलके के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल का भी बयान सामने आया है। शीतल अंगुराल ने कहा लड़की और लड़का पक्ष में विवाद हुआ था। इस दौरान लड़की की ओर से कुछ व्यक्ति मामले को लेकर उनके पास आए थे। जिसके बाद थाना 5 के प्रभारी को फोन करके मामले की निष्पक्ष जांच करने की अपील की। इस दौरान अगले दिन महिला के साथ कुछ प्रधान ने फोन किया और थाने में आने के लिए कहने लगे। लड़के परिवार से ढाई लाख की मांग करने लगे। शीतल ने कहा कि प्रधान दलाली का काम करते है। थाने के बाहर लड़के का परिवार रोने लगा और कहने लगा कि उसका परिवार काफी परेशान है। घटना के दौरान वह शहर से बाहर थे और उन्हें लड़के के पिता का फोन आया। वह कहने लगे कि डेढ लाख में राजीनामा करने को लेकर कहा जा रहा है। जिसके बाद शीतल ने थाने फोन करके दोबारा निष्पक्ष जांच के दौरान समझौता के लिए एएसआई को कहा।

शीतल का आरोप है कि इस मामले में ना कोई लड़ाई हुई और ना ही चोट लगी लेकिन एक घंटे बाद थाने में 50 हजार रुपए में राजीनामा करने के लिए लड़की परिवार द्वारा कहा गया। लड़के के परिवार की जेब से मौके पर 19 हजार रुपए निकले और लड़की परिवार ने कैश ले लिया और बाकी पैसे पेटीएम के जरिए दिए गए। बस्ती बावा खेल के एएसआई लीला ने राजीनामा किया। इस दौरान लड़का दस्तावेज माता के साइन करवाने के लिए घर ले गया। इस दौरान आरोप है कि अब पुलिस नहीं बल्कि लड़की परिवार द्वारा राजीनामा को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। शीतल ने कहा कि लड़की परिवार की ओर से अब कहा जा रहा है कि राजीनामा 50 हजार रुपए में नहीं बल्कि डेढ़ लाख में किया जाएगा। इस दौरान राजन ने लड़की के भाई को कहा कि राजीनामा करने के बाद अब क्यूं परेशान कर रहे हो, जिसके बाद लड़की के भाई ने कहा कि हमारे पैसे ज्यादा बनते है और 50 हजार लेने से मुकर गए। जिसके बाद राजन ने उसे दफ्तर बुलाया था। शीतल ने कहाकि अब लड़का कह रहा है कि मम्मी ने पैसे लिए है, लेकिन माता कह रही है कि उसे कोई पैसा नहीं मिला। जिसके बाद वह दफ्तर में आती है और कुछ देर बाद कहने लगी कि वह उन्हें अभी पैसे देती है।

इस दौरान ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करती है। जिसके बाद वह अपने बेटे पर जूती से हमला करने लगी। इस दौरान राजन ने कहा कि उसे हंगामा ना करने को लेकर कहा और थाने में पर्चा देने के लिए कहा। शीतल ने कहा कि महिला दफ्तर में भाजपा को गालियां निकालने लगी और उसके परिवार को गालियां निकालने लगे। शीतल ने कहा कि इस घटना में उसका क्या रोल है और उसके परिवार का क्या रोल है। उन्होंने दोनों परिवार का राजीनामा करने के लिए थाना प्रभारी को फोन किया था, लेकिन उनके परिवार की छवि को कोई खराब करेंगा, इसे वह बर्दाश नहीं करेंगे।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -