जालंधर : National Eye Care Hospital के Doctor piyush Sood की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। पत्नि डॉक्टर मीनाक्षी सूद द्वारा आत्महत्या के बाद अब डॉक्टर पियूष की युवती के साथ एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसकी पुष्टि मृतका Doctor Meenakshi Sood के परिजनों ने की है।
यह CCTV वीडियो अस्पताल की बताई जा रही है। जिसमे डॉक्टर पियूष सूद एक युवकी के साथ चुम्मा चाटी करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि इस वीडियो को खुद मृतका डॉक्टर मीनक्षी सूद ने अस्पताल से निकलवाया था। वीडियो को देखने के बाद ही दोनो के रिश्ते में दरार आई थी।
परिवार का आरोप है कि डॉक्टर पीयूश ने पत्नी डॉक्टर के नाम पर थार का लोन लिया था। मृतका की मां ने कहा कि उसे नहीं पता कि बेटी ने सुसाइड किया है या उसका कत्ल हुआ है। पोस्टमार्टम होने पर पता चल पाएगा कि असली कारण क्या है। मेरी बेटी के नाम पर डॉक्टर पीयूश ने 45 लाख रुपए का लोन लिया था। जो गाड़ी और अस्पताल के नाम पर था।
वहीं पिता ने कहा कि अस्पताल में ही काम करने वाली किसी लड़की के साथ दामाद के नाजायज संबंध थे। बेटी को इसका शक हुआ तो बेटी ने अस्पताल के सीसीटीवी खंगाले। जिससे डॉक्टर पीयूश युवती के साथ सबंधों की पुष्टि हुई। ये फुटेज उन्होंने पुलिस को भी दी है। पिता ने कहा डॉक्टर पीयूश बेटी को पीटता था। वह पिता है इसलिए बेटी को हर हाल में बसाना चाहता था। पियूष ने मीनाक्षी का पहले भी गला घोंटकर मारने की कोशिश की है।
मृतका के पिता के अनुसार बेटी मार पिटाई से तंग थी, इसलिए वह डॉक्टर पीयूश से अलग रहने लगी। जुलाई 2025 से बेटी अलग रह रही थी। अब 2026 जून में वह अपना मकान लेने का प्लान बना रही थी। मकान लेने के लिए कुछ दिन पहले जब बैंक में गई तो पता चला कि उसने नाम पर 2.5 Crore का लोन चल रहा है। जबकि कागजों पर उसके साइन भी नहीं थे।
पिता प्रमोद ने बताया कि अब बेटी तलाक लेना चाहती थी। मैंने बेटी को कहा था कि तुम्हारा कोर्ट से तलाक करवा देते हैं। तुम कुछ देर रुक जाओ। इस बीच लोन की बात पता चल गई जिससे बेटी परेशान हो गई। मिनाक्षी कपूरथला के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर थी। पिता ने कहा कि डॉक्टर पीयूश ने बेटी को मरने के लिए मजबूर किया है। परिवार की मांग है कि पुलिस डॉक्टर पीयूश को अरेस्ट करे और इंसाफ दिलाएं।
