अलर्ट मोड पर आई पुलिस, बढ़ाई गई सुरक्षा
जालंधर, ENS: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन जारी है। वहीं सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को टाइफाइड हो गया। जिसके बाद आज अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी करके कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं नीट पेपर लीक मामले में Gen-Z सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। जालंधर में स्टूडेंट्स डीसी ऑफिस के सामने धरना लगाकर बैठ गए। छात्रों का कहना है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते, तक तक विरोध जारी रहेंगा। प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है।
डीसी कॉम्प्लेक्स के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और आम लोगों को परेशानी न हो। पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीसी ऑफिस जाने वाले प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि वे युवाओं से बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन शहर की शांति और यातायात व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उधर, किसान भी छात्रों के समर्थन में आ गए। किसान नेता जोगिंदर उगराहां ने ऐलान करते हुए कहा कि वो 27 जुलाई को स्टूडेंट्स के समर्थन में दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने भी छात्रों की मांग को सही ठहराया और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

