Himachal Govt
JalandharJalandhar News: National Highway पर डिवाइडर पार करके छोटे हाथी को कैंटर...

Jalandhar News: National Highway पर डिवाइडर पार करके छोटे हाथी को कैंटर ने मारी टक्कर, 12 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नेशनल हाईवे गोराया-फिल्लौर में टाटा ऐस (छोटा हाथी) और कैंटर में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में तेज रफ्तार कैंटर का कहर देखने को मिला। इस घटना में 12 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कैंटर बेकाबू हो गया और डिवाइडर पार करके दूसरी दिशा में आ रहे छोटे हाथी से टकरा गया। इस हादसे में छोटा हाथी सड़क पर पलट गया और छोटे हाथी में सवार लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना पास में मौजूद ढाबा संचालक द्वारा सड़क सुरक्षा फोर्स को दी गई। वहीं हादसे में हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। घटना की सूचना मिलते सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं सड़क सुरक्षा फोर्स के प्रभारी सरबजीत सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची। मौके पर देखा गया कि कैंटर गोराया से फिल्लौर जा रहा था। इस दौरान हाईवे पर संतुलन बिगड़ने के कारण डिवाइडर को पार कर गया और फिल्लौर से गोराया जा रही टाटा ऐस से टकरा गया।

दुर्घटना के समय बस में 12 यात्री सवार थे। वहीं हादसे घायल लोगों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। एसएसएफ टीम ने यातायात के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने और दुर्घटना स्थल पर आगे किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए दोनों वाहनों को सड़क के किनारे किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना के बारे में पुलिस को सूचित करने के लिए 1033 पर कॉल किया था, लेकिन लंबे समय तक इंतजार करने के बावजूद कोई मदद मौके पर नहीं पहुंची। वहीं सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने थाने की पुलिस को सूचना दी है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

 महाविद्यालय बंगाणा में अध्यापक अभिभावक संघ की आम सभा 11 सितंबर को

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में सत्र...

बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार की सख्त कार्रवाई – Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार...

केसी स्कूल पंडोगा में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित

पुनीत मौदगिल ने बताया कैसे बने सफल उद्यमी ऊना,सुशील पंडित:...

शिक्षा मंत्री ने जुब्बल क्षेत्र में आग की घटना पर दुख व्यक्त किया

शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल विधानसभा क्षेत्र...

ड्रोन टेक्नोलॉजी में हरियाणा की नई पहलः शुरु किया गया ड्रोन इनोवेशन चैलेंज “ड्रोनोथॉन”

चंडीगढ़: हरियाणा को ड्रोन इनोवेशन, स्वदेशी तकनीक विकास, उन्नत...

 महाविद्यालय बंगाणा में अध्यापक अभिभावक संघ की आम सभा 11 सितंबर को

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में सत्र 2026-27 के लिए अध्यापक अभिभावक संघ की कार्यकारिणी के गठन...

बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार की सख्त कार्रवाई – Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के पूर्ण उन्मूलन...

केसी स्कूल पंडोगा में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित

पुनीत मौदगिल ने बताया कैसे बने सफल उद्यमी ऊना,सुशील पंडित: स्वदेशी जागरण मंच की ओर से के.सी. स्कूल पंडोगा में...

शिक्षा मंत्री ने जुब्बल क्षेत्र में आग की घटना पर दुख व्यक्त किया

शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिली गांव में आग लगने की घटना पर...