Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: गुरु घर में चोर पहले मांगी माफी, खाया प्रसाद, फिर...

Jalandhar News: गुरु घर में चोर पहले मांगी माफी, खाया प्रसाद, फिर दिया घटना को अंजाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फिल्लौर में गुरु घर में चोरी की घटना सामने आई है। जहां अमृत बाणी भवन, नूरमहल रोड स्थित श्री गुरु रविदास जी के गुरु घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान चोर द्वारा बेअदबी की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर रोशनदान के जरिए गुरु घर में दाखिल हुआ। जिसके बाद चोर ने गुरु घर में प्रसाद खाया।प्रसाद खाने के बाद चोर ने गोलक तोड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा।

इस दौरान चोर गुरु घर से माइक, साउंड सिस्टम और अन्य कीमती सामान चोरी करके फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर कानों को हाथ लगाकर माफी मांग रहा है। जिसके बाद घटना को अंजाम दे रहा है। वहीं सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो सामने आया कि चोर जूते पहनकर गुरु घर के अंदर गया और नाच‑गाना किया, जिसे संगतों द्वारा कहा जा रहा है कि चोर ने बेअदबी की है।

घटना को लेकर प्रबंधक कमेटी द्वारा थाना फिल्लौर की पुलिस को शिकायत दे दी गई है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर श्री गुरु रविदास नामदेव संगत में भारी रोष पाया जा रहा है। कमेटी के सदस्यों ने चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की अपील की है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -