Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: चोरों का आतंक, घर से 5 तोले गहने और 50...

Jalandhar News: चोरों का आतंक, घर से 5 तोले गहने और 50 हजार की नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेखौफ चोर सरेआम वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं ताजा मामला थाना रामामंडी के अंतगर्त आते अंबेडकर नगर से सामने आया है। जहां चोर एक नंबर गली में स्थित घर से नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए महिला रीमा ने बताया कि चोर घर से 5 तोला सोना, चांदी और 50 हजार रुपए की नकदी ले गए। महिला ने बताया कि उसकी मौसी की बेटी की मुकेरियां के पास पड़ते भंगाला में शादी थी। जब वह शादी से लौटकर घर पर पहुंचे तो उनकी नजर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी। पीड़िता ने कहा कि घर से सीसीटीवी कैमरा गायब था। जिसके बाद उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो डीवीआर भी गायब थी। जिसके बाद उन्हें घर में चोरी का शक हुआ।

इस दौरान घर की अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे गहनों का बैग चैक किया तो उसमें से गहने गायब थे। रीमा ने बताया कि 8 महीने पहले ही उसके भाई की शादी हुई है। उसकी भाभी और मां के गहने अलमीरा में थे, चोर सारे गहने ले गए। चोरी की सूचना थाना रामामंडी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची थाना रामामंडी पुलिस ने मौके का जायदा लिया और शकी युवक को हिरासत में लेकर चली गई। परिवार ने बताया कि उनको पड़ोसी पर चोरी का शक था, इसलिए उन्होंने उसका नाम पुलिस को बताया। पड़ोसी युवक पहले भी मोहल्ले में चोरियां कर चुका था और चिट्टे का आदी है।

मोहल्ले के लोगों जगदीप और रोशनी ने बताया कि मोहल्ले में हो रही चोरियों से लोग परेशान हैं। बीते सप्ताह मोहल्ले से चोर एक घर से 10 तोले गहने ले गए थे। इस मामले में भी सीआईए स्टाफ ने कुछ युवकों को उठाया था। इस चोरी में भी मोहल्ले के ही युवक के घर से 15 तोले सोना मिला था। जगदीप ने बताया कि शिवरात्री वाले दिन प्रभातफेरी के दौरान मोहल्ले में अकेली रह रही महिला के घर से चिट्टे का आदी एक युवक 2 सिलेंडर ले गया था। जब मोहल्ले के लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसके घर में बेड के नीचे से दोनों सिलेंडर बरामद किए गए। थाना प्रभारी थाना रामामंडी ने कहा कि शकी युवक को हिरासत में लिया गया है। अभी युवक से पूछताछ चल रही है। मोहल्ले वालों का कहना है कि युवक का पहले भी चोरी का रिकॉर्ड रहा है, इस संबंधी पुराने केसों को भी खंगाला जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -