जालंधर, ENS: नगर निगम यूनियन द्वारा सफाई कर्मियों ने हड़ताल के कारण बीते दिन कूड़े की समस्या को लेकर पापड़िया बाजार में सराफा मार्केट के दुकानदारों ने दुकानें बंद करके रोष प्रदर्शन किया था। इस दौरान दुकानदारों ने कहा कि अगर बाजार में सफाई की समस्या का हल नहीं किया जाता तो वह भी दुकानें बंद करके हड़ताल पर बैठ जाएंगे और दुकान की चाबियां वह नगर निगम को सौंप देंगे। लेकिन चंदन ग्रेवाल में देर शाम पापड़िया बाजार सुनारा बाजार में कूड़े के लगे ढेरों को उठवाया और दुकानदारों की समस्या को हल करवाया। इस मामले को लेकर आज दुकानदारों में खुशी का माहौल है।
जिसके चलते दुकानदारों द्वारा चंदन ग्रेवाल को सम्मानित किया गया और उन्हें इसी तरह लोगों की समस्याओं को हल करने की अपील की। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार सुधीर खन्ना ने कहा कि बीते दिन कूड़े की समस्या को लेकर दुकानदार परेशान थे। जिसके बाद देर शाम मेयर विनीत धीर और चंदन ग्रेवाल ने उनकी समस्या को हल करवाया। उन्होंने कहा कि वह कूड़े की समस्या को लेकर काफी परेशान थे।
ऐसे में आज समस्या को हल करने के बाद चंदन ग्रेवाल को दुकानदारों की ओर से सम्मानित किया जा रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए चंदन ग्रेवाल ने कहा कि दुकानदारों का रोष जायज था। उनका कहना है कि शहर का व्यापारी हमारी रीड की हड्डी है और इनके बिना देश की तरक्की संभव नहीं है। ऐसे में व्यापारी परेशान होने के कारण हमारे ने निंदनीय घटना है। उन्होेंने कहा कि बड़ी गाड़ियों की समस्या होने के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ा। जिसके बाद छोटी गाड़ियों की मदद से कूड़े की समस्या को हल करवाया गया। उन्होंने कहा कि शहर में कहीं भी समस्या है, उसे भी वह पहल के आधार पर हल करवाएंगे।
