Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: AAP Party की मीटिंग में पहुंचे स्पीकर कुलतार संधवा, मंत्री...

Jalandhar News: AAP Party की मीटिंग में पहुंचे स्पीकर कुलतार संधवा, मंत्री बरिंदर गोयल और MLA बलकार सिद्धू, गद्दार पर कही ये बात, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

स्पीकर बोले- 2 विधायकों की पार्टी में 7 राज्यसभा मैंबर कैसे बन सकते

जालंधर, ENS: पंजाब के 6 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद आप पार्टी में हलचल मची हुई है। वहीं पार्टी लगातार विधायकों और ऑब्जर्वरों सहित वालंटियर के साथ तालमेल बना रही है। वहीं आज प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया द्वारा जालंधर में शाहपुर सिटी कैंपस में मीटिंग 12 बजे बुलाई गई। इस मीटिंग में 25 से अधिक विधायक और मंत्री पहुंचे। वहीं स्पीकर कुलतार संधवा भी मीटिंग में शामिल हुए। इस दौरान कुलतार संधवा ने गद्दार शब्द को लेकर कहा कि एक बात तो तय है जिसे सीएम भगवंत मान ने कहा कि था कि 2 विधायकों की पार्टी के 7 मैंबर क्यों निकाले जाएंगे, यह सोच विचार करने वाली बात है। दल बदलने वाले नेताओं को गद्दार कहने पर स्पीकर ने कहा कि इसका 2 मिनट में जवाब नहीं दिया जा सकता है। वहीं पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं को लेकर कहा कि इस बात पर वह सोच विचार करें कि उन्होंने जायज किया है या नाजायज किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सीएम मान ने कहा कि 2 विधायकों की पार्टी में 7 राज्यसभा मैंबर कैसे बन सकते है। उन्होंने कहा कि वह इस्तीफा देकर चुनाव लड़ लें तो उन्हें सच्चाई पता लग जाएगी।

विधायक बलकार सिद्धू ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पार्टी बड़ी-बड़ी पार्टियां खा चुकी है और भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का नाम लिए बिना कहा कि ये 2 साल के मेहमान है। इन्हें इस्तेमाल करके उन्होंने छोड़ देना है। वहीं आज की मीटिंग को लेकर कहा कि नगर निगम चुनावों को लेकर मीटिंग रखी गई है। वहीं भाजपा में अन्य विधायकों के जाने पर उन्होंने कहा कि कोई पार्टी छोड़कर नहीं जा रहा। भाजपा पार्टी तो पहले भी कई बार ऐसा बोल चुकी है। पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं को लेकर कहा कि वह लालच में आकर पार्टी छोड़कर गए है। दूसरी ओर बरिंदर गोयल ने कहा कि यह रूटिन मीटिंग है। उन्होंने कहा कि जब से पार्टी ने सरकार बनाई है तभी से ब्लाक प्रधान से लेकर सीएम तक सभी एक है और सभी मिलकर पार्टी को आगे ले जाने के लिए चर्चा लगातार की जाती है।

ऐसे में पंजाब की बेहतरी के लिए आज फिर से चर्चा होने जा रही है। पार्टी छोड़कर जाने वालों से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। पार्टी एक समुद्र होती है, पार्टी छोड़कर जाने वालों को ही नुकसान होता है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह किसी एक विधायक का नाम सामने रखे, 50 विधायकों के पार्टी छोड़ने को लेकर बेबुनियाद बयान है। सरकार बनने के दौरान विपक्ष ने कहा था कि आप पार्टी की सरकार 6 महीने तक चलेगी, लेकिन 5 साल तक चल रही है। ऐसे में यह बातें बनाते रहती है।

आज तक पंजाब में वादे पूरे करने वाली सरकार आई नहीं थी और आप पार्टी पहली पर पंजाब में वादे पूरे कर रही है, ऐसे में लोग 2027 में दोबारा से आप पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुके है। इसी के साथ विधायक जीवनजोत ने बताया कि पार्टी की मीटिंग लगातार होती रहती है। ऐसे में मीटिंग में मुद्दों को लेकर अक्सर बात होती है। वहीं राघव चड्ढा ने कहा था कि ऐसी कोई करंसी नहीं बनी है जो उन्हें खरीद सके, इस पर विधायक ने कहाकि वह खुद के एथिक्सि से समझौता करके चले गए है। ऐसे में साफ पता चलता है कि वह काफी समय से भाजपा के साथ थे और वह कम्फर्ट और सेलीब्रिटी वाली जिंदगी जीना चाहते थे। ऐसे में जेल जाने की जब बात आती है तो हमारे लीडर जेलों में जाते है।

उन्होेंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने राघव को लेकर एक बूटा पार्टी में लगाया था, लेकिन वह धोखा देकर चले गए, ऐसे में कौन उन पर विश्वास करेंगा, आम जनता को बिल्कुल विश्वास नहीं करेंगी। वहीं कांग्रेस द्वारा आप के 50 विधायकों के पार्टी छोड़ने के सवाल पर कहा कि शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस ने सत्ता में रहकर कौन से वादे पूरे किए है। सीएम मान ने सत्ता में आने के बाद सभी वादे पूरे किए है, इसलिए वह ऐसी बातें कर रहे है। वहीं सातों सांसदों के पार्टी छोड़कर जाने पर कहा कि उनके जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। वहीं लुधियाना की विधायक ने कहा कि 4 महीने से यह प्रोसेस चल रहा था। दरअसल, एक हजार ऑब्जर्वरों को लगाया था। ऐसे में वह सही से काम कर रहे है और पार्टी के कार्यकर्ता और पुराने वर्करों को लेकर सारा सर्वे आज सौंपा जाएगा। ऐसे में सभी मंत्री और विधायक भी मीटिंग में शामिल होंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -