जालंधर, ENS: लतीफपुरा में टूटे हुए रोड के कारण लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन टूटे हुए रोड के कारण लोग गिरने से दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। शनिवार शाम टूटे हुए रोड के कारण एक दुकानदार का शीशा टूट गया और उसके बाद आस पास के रहने वाले लोगों ने टूटे हुए रोड के कारण प्रशासन का विरोध किया।
जीटीबी नगर के रहने वाले विनोद शास्त्री ने बताया कि उनके इलाके में टूटे हुए रोड के कारण आए दिन परेशानियां हो रही है। लोगों को मंदिर में आने जाने के लिए परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि गहरे गड्ढे के कारण कई बार लोग गिर जाते हैं उन्होंने इस संबंध नगर निगम और JE से बोला है कि टूटे हुए रोड को बना दिया जाए लेकिन कोई अधिकारी बात को नहीं सुन रहा। उन्होंने इस संबंध में नगर निगम पार्षद से भी बात की है लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है।
उन्होंने प्रशासन से माँग की है कि टूटे हुए रोड को बनाया जाए ताकि लोग दुर्घटना का शिकार ना हो सके। वहीं दुकानदार शान ने बताया कि टूटे हुए रोड के कारण इन लोगों को निकलने में परेशानी होती है। रोड पर बिखरे हुए पत्थर उनकी दुकान पर लगे शीशों में लगते हैं जिस कारण की दुकान का शीशा टूट जाता है। उन्होंने कहा कि लोग रोड पर मलबा फेंक कर चले जाते है, जिस कारण रोड के हालात खराब हो रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में कई बार नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत दी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई उन्होंने प्रशासन से माँग की है।
