NHAI को कई बार लोग कर चुके शिकायत
जालंधर, ENS: फोकल प्वाइंट में ट्रांसपोर्ट नगर में नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ओर से सीवरेज लाइन के निर्माण के दौरान सड़क पानी से लबालब है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर ढाई से 3 फीट गहरे गड्ढे है। जिसके कारण रोजाना कई वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे है। इस मामले को लेकर लोग कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके है। वहीं आज सड़क में बने गड्डो और भरे पानी में थार फंस गई। थार को ट्रैक्टर की मदद से टोचन डालकर बाहर निकाला गया। इस दौरान स्थानीय लोगों का कहना हैकि उन्हें यह समझ नहीं आ रही सड़क में गड्डे है या गड्डों में सड़क है। रोजाना लोग हादसे का शिकार हो रहे है। मामले की जानकारी देते हुए पकंज कुमार ने कहा कि बारिश हुए को 5 दिन हो गए है, लेकिन तभी से पानी सड़क में भरा हुआ है।
नेशनल हाईवे अथारिटी द्वारा निर्माण किया जा रहा है। पकंज के अनुसार संतवाल से कुछ दूरी पर नेशनल हाईवे अथारिटी की ओर से निर्माण किया गया, लेकिन यहां पर पानी खड़े होने से वह इसे बीच में छोड़कर चले गए। पकंज ने बताया कि रोजाना 50 से 100 गाड़ियां पानी में फंस रही है। वहीं सड़क में पानी भरने के कारण गड्डे दिखाई नहीं देते, जिसके कारण लोग घायल भी हो चुके है। इस मामले को लेकर कई बार एनएचआई को शिकायत दी गई। पकंज के अनुसार एनएचआई की ओर से कई गाड़ी आती है मिट्टी डालकर चली जाती है, लेकिन इसका पक्का हल नहीं हो रहा है। ऐसे में वाहनों के फंसने पर वह खुद उनकी मदद करते है तो कई बार अन्य वाहनों को बुलाकर टोचर के जरिए फंसे वाहनों को बाहर निकाला जाता है।
बता दें कि कुछ दिन पहले भी इसी जगह पर कुछ लोग हादसे का शिकार हुए थे। पत्रकार के घटना स्थल कवरेज के दौरान ही कई वाहन पानी में फंसकर गिर गए थे। लेकिन अभी तक इस सड़क पर पानी भरा हुआ है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए चंदन ने बताया कि सर्विस लेन की हालत काफी खराब हो रही है। दरअसल, सीवरेज लाइन डालने का काम चल रहा है। चंदन के अनुसार, इस रोड़ से राहगीर गड्ढो में गिर रहे है और एक हजार या दो हजार देकर ही निकलते है। वहीं इलाका निवासी काफी परेशान हो रहे है। सड़क पर पानी खड़ा होने से हालात यह है कि सड़क पर अगर गाड़ी निकलेंगी तो डूब जाएगी। व्यक्ति के अनुसार हर 10 मिनट बाद हादसे का शिकार राहगीर हो रहे है।

