HomePunjabJalandharJalandhar News: कुत्तों का आतंक, बेटे और मां पर किया हमला, बच्चा...

Jalandhar News: कुत्तों का आतंक, बेटे और मां पर किया हमला, बच्चा घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस जारी

जालंधर, ENS: शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। वहीं मां-बेटे को आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए जीटीबी नगर की अकालदीप कौर अपने नर्सरी में पढ़ने वाले मासूम बेटे जसकीरत को इनोसेंट हार्ट स्कूल से छुट्टी के बाद लेने आई थीं। स्कूटी से घर लौटते वक्त आवारा कुत्तों के झुंड ने न्यू कमल विहार में अचानक दोनों पर हमला कर दिया और इससे उनकी स्कूटी गिर गई और दोनों बुरी तरह घायल हो गए। लहुलुहान हालत में मासूम को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसके सिर पर गंभीर चोट आई है।

स्थानीय निवासी रॉकी सहदेव ने बताया कि कॉलोनी में 30 से ज्यादा आवारा कुत्ते आए दिन राहगीरों पर झपटते हैं। वहीं, सिविल अस्पताल की एंटी रेबीज वैक्सीन ओपीडी में हर दिन 140 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें से 25 से 30 मरीज नए डॉग बाइट के होते हैं। आम आदमी क्लीनिकों में भी रोज एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जा रही है। वहीं सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू डॉग पॉन्ड में नए कैनाल के निर्माण की गति बेहद धीमी है। इसके लिए ठेकेदार को पहले दो कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद काम में कोई सुधार नहीं हुआ। अब निगम ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस जारी कर दिया गया है।

 

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement - Encounter India

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -