5 आरोपी गिरफ्तार, एक 30 बोर की अवैध पिस्तौल, 1 मैगजीन व 3 जिंदा कारतूस बरामद
जालंधरः देहाती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 01 अवैध 30 बोर पिस्तौल, 01 मैगजीन तथा 30 बोर के 03 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
जिनकी पहचान सन्नी, पुत्र परमजीत, निवासी बुस्सोवाल, थाना कबीरपुर, जिला कपूरथला, राहुल, पुत्र हरमेश, निवासी चचोवाल, थाना लोहियां, बलवीर सिंह उर्फ जस, पुत्र कुलविंदर सिंह, निवासी पंडेर, थाना सदर नकोदर, जशनप्रीत सिंह उर्फ जशन, पुत्र जसप्रीत सिंह, निवासी कबीरपुर, थाना कबीरपुर, जिला कपूरथला, अजय कुमार उर्फ नीली, पुत्र विजय कुमार, निवासी भोगपुर, थाना शाहकोट के रूप में हुई है।
ये कार्रवाई एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देशों के अनुसार, वनीत आहलावत, IPS, एसपी (इन्वेस्टिगेशन) जालंधर ग्रामीण तथा सरवण सिंह बल्ल, PPS, डीएसपी सब-डिवीजन शाहकोट की अगुवाई में विशेष मुहिम के तहत थाना लोहियां पुलिस द्वारा जग्गा फुक्कीवाल और नवजोत उर्फ जोता के साथ मिलकर फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सरवण सिंह बल्ल, PPS, डीएसपी सब-डिवीजन शाहकोट ने बताया कि दिनांक 03.09.2026 को दो नकाबपोश युवकों द्वारा मोटरसाइकिल पर सवार होकर लोहियां स्थित सैम कलेक्शन के सामने गोलियां चलाई गई थीं। इस संबंध में थाना लोहियां में मुकदमा नंबर 154 दिनांक 03.09.2026, धारा 308(5), 351(3) BNS तथा आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया था।
मुकदमे की जांच के दौरान SI सुखजिंदर सिंह खैरा, मुख्य अधिकारी थाना लोहियां की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए संनी, राहुल, बलवीर सिंह उर्फ जस, जशनप्रीत सिंह उर्फ जशन तथा अजय कुमार उर्फ नीली को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि उक्त आरोपी जग्गा फुक्कीवाल और नवजोत उर्फ जोता के साथ मिलकर फिरौती मांगने वाले गिरोह से जुड़े हुए थे। आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 01 अवैध 30 बोर पिस्तौल, 01 मैगजीन तथा 30 बोर के 03 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।