Himachal Govt
JalandharJalandhar News: नगर कौंसिल चुनाव में कांग्रेस को झटका, आप पार्टी की...

Jalandhar News: नगर कौंसिल चुनाव में कांग्रेस को झटका, आप पार्टी की जसविंदर कौर प्रधान नियुक्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आप पार्टी ने कांग्रेस को झटका दिया। दरअसल, फिल्लौर में नगर कौंसिल के बहुप्रतीक्षित प्रधान पद के चुनाव में आप पार्टी ने बाजी मारते हुए कमान अपने हाथ में ले ली। जहां आप पार्टी की जसविंदर कौर को प्रधान और रजनी गाबा को उपप्रधान चुना गया। इस चुनाव में प्रधान पद के लिए कुल 16 वोट पड़े, जिनमें से 11 वोट आम आदमी पार्टी के पक्ष में गए, जबकि कांग्रेस को 4 वोट मिले। पार्टी के 8 पार्षदों के अलावा कांग्रेस से आम आदमी पार्टी के साथ आए एक पार्षद और बहुजन समाज पार्टी के 2 पार्षदों ने भी आप के पक्ष में मतदान किया। वहीं एक वोट विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी की ओर से कांग्रेस के पक्ष में डाला गया। चुनाव परिणाम सामने आते ही आप समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

फिल्लौर नगर कौंसिल के इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को अपने पार्षदों के साथ-साथ अन्य पार्षदों का भी समर्थन मिला। नगर कौंसिल में आम आदमी पार्टी की जीत को फिल्लौर की स्थानीय राजनीति में हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। आप समर्थित पार्षदों में डॉ. वैभव शर्मा, सुरिंदर सहोता, प्रभजोत कौर, सरबजीत कौर, मंजू बाला, रणजीता और परमजीत भारती सहित अन्य पार्षद शामिल रहे। वहीं बसपा के पार्षद हंस राज और पाला राम भी आप के समर्थन में खड़े हुए। दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से मधु बठला, शंकर संधू, अमित पम्मा और मलकीत ने मतदान किया।

नगर कौंसिल की सत्ता अपने पक्ष में करने के बाद आप ने स्थानीय स्तर पर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है। राजनीतिक जानकार इस घटनाक्रम को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले फिल्लौर की सियासत में एक महत्वपूर्ण संदेश के तौर पर देख रहे हैं। जीत के बाद हरजोत कौर लोहटिया ने कहा कि यह परिणाम लोगों के विश्वास और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की जनहितैषी नीतियों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल के माध्यम से फिल्लौर के विकास को नई गति देने के लिए पार्टी पूरी मजबूती से काम करेगी।

उन्होंने कहा कि शहरवासियों ने जिस भरोसे के साथ आम आदमी पार्टी का समर्थन किया है, उसे विकास कार्यों के जरिए कायम रखा जाएगा। नगर कौंसिल को पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी तरीके से चलाना पार्टी की प्राथमिकता रहेगी। प्रधान पद का परिणाम घोषित होते ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। नवनिर्वाचित प्रधान जसविंदर कौर और उपप्रधान रजनी गाबा का समर्थकों ने स्वागत किया। जिसके बाद शहर में धन्यवाद रोड शो निकाला गया। रोड शो के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने लोगों का आभार जताया और चुनावी जीत का जश्न मनाया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: अकाली-बीजेपी गठबंधन पर भूंदड़ का बयान, राज्य की भलाई के लिए ये फायदेमंद, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह...

Punjab News: ससुराल पक्ष से तंग आकर महिला की आत्महत्या, देखें वीडियो

बटालाः धारीवाल में घरेलू कलह से तंग आकर नवविवाहिता...

Punjab News: पूर्व सरपंच के भाई के घर पर फायरिंग करके हमलावार फरार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के नजदीकी नवां पिंड सरदारां में देर...

फाइनेंशियल मॉडल फॉर स्टेट कंट्रीब्यूशन को लेकर हुई बैठक

चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि...

Punjab News: दिनदहाड़े Mercedes कार में सवार प्रॉपर्टी कारोबारी का अपहरण, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

ज़ीरकपुरः सेक्टर-12 निवासी 55 वर्षीय प्रॉपर्टी कारोबारी अजय खरबंदा...

Punjab News: अकाली-बीजेपी गठबंधन पर भूंदड़ का बयान, राज्य की भलाई के लिए ये फायदेमंद, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। श्री...

Punjab News: ससुराल पक्ष से तंग आकर महिला की आत्महत्या, देखें वीडियो

बटालाः धारीवाल में घरेलू कलह से तंग आकर नवविवाहिता ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतिका की पहचान...

Punjab News: पूर्व सरपंच के भाई के घर पर फायरिंग करके हमलावार फरार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के नजदीकी नवां पिंड सरदारां में देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के...

फाइनेंशियल मॉडल फॉर स्टेट कंट्रीब्यूशन को लेकर हुई बैठक

चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आमजन के लिए बेहतर आवागमन सुनिश्चित करने के लिए एक...