जालंधर, ENS: पंजाब में गन कल्चर को प्रमोट करने पर सख्त बैन है, लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया नौजवानों द्वारा हथियार को प्रमोट किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद थाना 5 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को राउंडअप किया है। दरअसल, बस्तियात इलाके के युवकों का अवैध हथियारों से फायरिंग करने की वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में अमनी नामक युवक भी शामिल है।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी-2 माधवी शर्मा ने कहाकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 2 युवक हवा में फायरिंग करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान थाना 5 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है दोनों युवकों द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से फायर किए गए थे। ऐसे में बीते दिन ही दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहाकि दोनों युवकों के लाइसेंस को कैंसल करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।