HomePunjabJalandharJalndhar News: घर पर पुलिस और आबाकारी की रेड, भारी मात्रा में...

Jalndhar News: घर पर पुलिस और आबाकारी की रेड, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर न्यू रसीला नगर स्थित घर पर रेड की। इस दौरान सांझे ऑपरेशन के दौरान घर से भारी मात्रा में अलग-अलग मार्का की शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस और आबाकारी टीम ने 126 बोतलें और 10 से 12 पेटियां बरामद की गईं।

वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार दोषी ने कमरों और बोरियों में शराब छिपाकर रखी हुई थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मकान में अवैध शराब की सप्लाई कहां से की जा रही थी और आरोपी के खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं।क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि रिहायशी इलाके में इस तरह अवैध रूप से शराब बेचे जाने से माहौल खराब हो रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है, ताकि इलाके में अवैध शराब की तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

 

 

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement - Encounter India

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -