Himachal Govt

Himachal Govt
JalandharJalandhar News: मेन चौक पर पेट्रोल टैंकर और कार की टक्कर, वाहन...

Jalandhar News: मेन चौक पर पेट्रोल टैंकर और कार की टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: गुरु नानक मिशन चौक पर वाहनों में टक्कर हो गई। दरअसल, मोड़ काटने के दौरान पेट्रोल से भरा टैंकर और वेन्यू गाड़ी की टक्कर में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों वाहन चालकों की जान बच गई। घटना को लेकर दोनों पक्षों में काफी विवाद देखने को मिला। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

मामले की जानकारी देते हुए टैंकर चालक सरबजीत सिंह ने कहाकि वह डिवाइड के साथ-साथ चल रहा था। इस दौरान कार चालक ने उनके टैंकर में टक्कर मार दी। चालक ने कहाकि वह बठिंडा से गाड़ी लोड करके आ रहा था। इस दौरान घटना की वीडियो भी उसके पास मौजूद है, जिसमें साफ देखा जा सकता हैकि पाठी की गलती के कारण यह हादसा हुआ है।

पाठी भाई बलदेव सिंह खालसा ने कहाकि वह मकूसदां का रहने वाला है और वह घर से बच्चों को बस स्टैंड छोड़ने के लिए जा रहे थे। इस दौरान टैंकर चालक ने कट मारा और उसके कारण गाड़ी घूम गई और यह हादसा हुआ। इस घटना में गाड़ी का पिछला दरवाजा डैमेज हो गया। पाठी के अनुसार वह सही दिशा से आ रहा था। टैंकर चालक की गलती के कारण घटना हुआ है। ड्राइवर को मौके पर काबू कर लिया गया।

सुरताज जीत कौर ने कहा कि टैंकर चालक द्वारा कट मारने के कारण यह टक्कर हो गई। घटना के दौरान कार में 3 लोग सवार थे। जिसमें माता-पिता और वह शामिल थी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

कांस्टेबल सुखविंदर सिंह ने कहा कि टैंकर और वेन्यू गाड़ी की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मोड़ मुड़ने के दौरान दोनों वाहन टकरा गए और बुरी तरह से क्षतिगस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आईओ मौके पर पहुंच रहे है और उसके बाद ही मामले की जांच की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बच्चों को ट्यूशन छोड़ने जा रही महिला से स्नेचिंग, देखें वीडियो

लुधियानाः पॉश इलाके दुगरी में स्नैचिंग और लूटपाट की...

कार और टैंकर की टक्कर में दो पुलिस जवानों की मौत

शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के टोलैंड क्षेत्र...

जीवन कुंडू हत्याकांड: सरकार ने मांगें मानी: आज होगा अंतिम संस्कार

हिसारः जीवन कुंडू हत्याकांड में महापंचायत के बाद न्याय संघर्ष...

Punjab News: बच्चों को ट्यूशन छोड़ने जा रही महिला से स्नेचिंग, देखें वीडियो

लुधियानाः पॉश इलाके दुगरी में स्नैचिंग और लूटपाट की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जहां बेखौफ लुटेरों ने...

मेट्रो में लड़की की फोटो खींचने पर CISF जवान सस्पेंड, यात्रियों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां येलो लाइन पर स्थित एम्स...

बड़ा हादसाः गंगा स्‍नान के दौरान डूबी परिवार की 7 बच्‍च‍ियां, 2 के शव बरामद, देखें वीडियो

पटनाः बख्तियारपुर में आज सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, रानीसराय गंगा घाट पर पहुंची...

कार और टैंकर की टक्कर में दो पुलिस जवानों की मौत

शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के टोलैंड क्षेत्र में देर रात कार और टैंकर के बीच हादसा हो...