जालंधर, ENS: कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा आज पंजाब बंद की कॉल दी गई है। हालांकि कुछ जगह पर बंद का असर नहीं देखने को मिला। जिसके बाद जत्थेबंदियों द्वारा खुद जाकर दुकानों को बंद करवाया जा रहा है। वहीं मकसूदा की सर्विस रोड को जत्थेबंदियों द्वारा बंद किया गया। इस दौरान व्यक्ति ने मरीज को देखने के लिए अस्पताल जाना था और उसने जत्थेबंदियों को अस्पताल की रसीद भी दिखाई।
पंजाब बंद पर बीमार पत्नी से मिलने जा रहे व्यक्ति से हुई हाथापाई
#punjabband #jalandhar pic.twitter.com/DbS2MsuU8x— EncounterIndia (@encounterindia) August 21, 2026
कार सवार ने कहा कि उसकी पत्नी की डायलसिस हो रही है। इस दौरान उसने अस्पताल की पर्ची भी दिखाई। व्यक्ति ने कहाकि सिख व्यक्ति उसे कहने लगा कि उसने गाली निकाली है, जबकि उसने गाली खुद को दी। पीड़ित व्यक्ति ने कहाकि वह खुद परेशान चल रहा है, एक ओर पत्नी की डायसिलस चल रही है और दूसरा उसे अस्पताल जाने नहीं दिया जा रहा।
वहीं दोनों में हाथापाई की तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे को थप्पड़ मारे गए। इस दौरान भड़के सिख व्यक्ति ने साथी से बरछा छीनकर मारने की कोशिश की, लेकिन साथी ने बरछा नहीं दिया। वहीं हंगामा होने पर अन्य सिख मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले को शांत करवाया। घटना के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला, जिसके बाद कार सवार को जत्थेबंदियों द्वारा रवाना किया गया।

