Himachal Govt

Himachal Govt
AmritsarPunjab News: रास्ता खोलने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई बहस,...

Punjab News: रास्ता खोलने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई बहस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा बंदी सिखों की रिहाई और भाई जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल देने की मांग को लेकर दी गई पंजाब बंद की कॉल का असर अमृतसर में भी देखने को मिला। अमृतसर के गोल्डन गेट के बाहर सिख संगठनों द्वारा प्रदर्शन करते हुए रास्ता बंद कर दिया गया, जिस कारण आवाजाही प्रभावित हुई। प्रदर्शनकारियों द्वारा कहा गया कि पंजाब बंद का मतलब पूरी तरह बंद है और इस दौरान किसी भी तरह की आवाजाही नहीं चलने दी जाएगी। हालांकि एंबुलेंस को निकलने देने की बात कही गई।

इस दौरान पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों से रास्ता खोलने के लिए कहा गया। रास्ता खुलवाने को लेकर पुलिस और सिख संगठनों के नेताओं के बीच काफी तनातनी और बहसबाजी हुई। पुलिस का कहना था कि यह सचखंड श्री दरबार साहिब को जाने वाला मुख्य रास्ता है और इसे जबरदस्ती पूरी तरह बंद नहीं करने दिया जा सकता। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए भूपिंदर सिंह 6 जून ने कहा कि कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा बंदी सिखों की रिहाई और भाई जगतार सिंह हवारा की 10 दिन की पैरोल की मांग को लेकर पंजाब बंद की कॉल दी गई है। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान सिर्फ एंबुलेंस को रास्ता दिया जाएगा और बाकी आवाजाही बंद रहेगी।

करीब 20 मिनट तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस के बाद पुलिस द्वारा कुछ सिख संगठनों के नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लिए जाने के बाद सिख नेता भाई रणजीत सिंह और भूपिंदर सिंह ने पुलिस पर धक्का-मुक्की के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वह शांतिपूर्ण ढंग से बंद की कॉल को लागू कर रहे थे और दोपहर 2 बजे तक आवाजाही बंद रखने की बात कही थी। दूसरी ओर डीसीपी रविंदर पाल सिंह ने कहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा रास्ता ब्लॉक करके आवाजाही प्रभावित की जा रही थी और एंबुलेंसों का रास्ता भी रोका जा रहा था। इस कारण कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस द्वारा बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: धार्मिक स्थल से माथा टेककर लौट रही दपंति सहित 6 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर में शुक्रवार को गांव हरीपुर खालसा...

हरियाणा में लागू करेंगे “वाटर सिक्योर हरियाणा” कार्यक्रम : Shyam Singh Rana

जल सुरक्षा को सुदृढ़ और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को...

प्रदेश में जरुरी दवाईयों और आधुनिक नैदानिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे : Aarti Singh Rao

PJIMS रोहतक की सुविधाओं में होगा इजाफा चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश...

Jalandhar News: धार्मिक स्थल से माथा टेककर लौट रही दपंति सहित 6 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर में शुक्रवार को गांव हरीपुर खालसा और प्रतापपुर के बीच एक भीषण हादसा हुआ। एक धार्मिक...

Punjab News: व्यापारी को GST विभाग की राशि अदा ना करना पड़ा महंगा, अब हो रही नीलामी, देखें वीडियो

मोगाः आमतौर पर जब लोगों की किसी सरकारी विभाग की अदायगी होती है, तो वे उस अदायगी को लेकर...

Jalandhar News: बंद के दौरान दूल्हे की रोकी कार, रास्ते बंद पर लोगों में रोष, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा आज सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद की कॉल...