जालंधर, ENS: जिले में व्यक्ति पर तलाकशुदा पत्नी का 16 दिन का बच्चा 5 लाख में बेचने के आरोप लगे थे। महिला ने आरोप लगाए थे कि उसके बच्चे को व्यक्ति ने 5 लाख रुपए में अमृतसर की किसी महिला को बेच दिया। वहीं इस मामले को लेकर व्यक्ति शिवा मीडिया के सामने आया। शिवा ने बताया कि उसे भी आज सुबह ही घटना के बारे में पता चला कि उसने 5 लाख में बच्चा बेच दिया, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। शिवा ने कहाकि पीड़ित महिला शिवानी उसकी पहली पत्नी है और उसकी 2014 में शादी हुई थी। शिवा ने कहा कि पत्नी के साथ उसकी अनबन हो गई थी। व्यक्ति ने कहाकि पत्नी के पास बच्चा बेचने का कोई सबूत नहीं है।
शिवा ने कहाकि दोनों पति-पत्नी में अनबन हो गई और वह दोनों अलग रहने लग गए।दोनों के 12 साल का बेटा और 8 साल की लड़की है। आरोप है कि बिना तालाक के पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ रह रही है। ऐसे में उस पर इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। शिवा के अनुसार 2021 में पत्नी छोड़कर चली गई, लेकिन उसका तालाक नहीं हुआ है। जिसके बाद जोगा मलविंदर नामक व्यक्ति के साथ पत्नी रहने लग गई और वह भी उनके रिश्तेदारी में है। शिवा ने कहाकि बच्चे को सिविल अस्पताल से छुट्टी करवाकर पत्नी खुद घर लेकर गई। हालांकि घटना के दौरान वह खुद बच्चे को पत्नी के घर छोड़कर आया। शिवा ने कहाकि पत्नी ने खुद बच्चे को बेचा है और उसके बाद पत्नी के पैसे गिनते के सबूत भी मौजूद है।
पीड़ित के अनुसार बच्चा बेचे जाने में उसके परिवार का कोई हाथ नहीं है। शिवा ने कहा कि बच्चे के पैदा होने के बाद उसकी माता के खाते में 23 तारीख को पैसे ट्रांसफर हुए थे और उसकी जांच के दौरान सच सामने आ जाएगा। शिवा ने कहा कि उसने दूसरी शादी करवाई है और 3 साल का बच्चा हुआ है जिसका पालन-पोषण वह कर रहा है वहीं पहली शादी के दोनों बच्चों का भी वह खुद ही पालन-पोषण कर रहा है। शिवा का आरोप है कि बच्चा किसी ओर का है और वह उसे अपने घर में नहीं रखना चाहता। आरोप है कि पत्नी कुछ समय पहले घर पर आई और उसे कहाकि पति जोगा उसके साथ मारपीट करता है। ऐसे में वह गर्भवती है और उसे बच्चे की जान को खतरा है। शिवा ने कहा कि जिसके बाद माता ने उसे घर में जगह दी और बच्चे की डिलीवरी करवाई। आरोप है कि महिला ने कहा कि वह बच्चे को जन्म देकर किसी को दान कर देगी। शिवा ने कहाकि उसके बाद पैसे बेचने और पैसे गिनने के सारे सबूत है। आरोप है कि महिला की नूरपूर में दीपू नामक परिवार के साथ एक लाख रुपए में डील हुई थी और एक से दो हजार रुपए एडवांस लिए थे। शिवा ने कहाकि अगर वह खुद गलत है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए, लेकिन अगर शिवानी गलत है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
