Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: नैंसी कत्ल मामले में आया नया मोड़, मां ने किया...

Jalandhar News: नैंसी कत्ल मामले में आया नया मोड़, मां ने किया खुलासा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नैंसी कत्ल मामले में नया मोड़ आ गया। जहां नैंसी ग्रेवाल की मां ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर सांझा की। मां ने कहा कि वह इस टाइम सदमे में है। बेटी की मौत के बाद उन्हें इस कदर सदमा लग गया कि वह बर्दाश्त नहीं कर पा रही। ऐसे में उन्हें कुछ पता नहीं चल रहा कि उन्होंने क्या करना क्या नहीं करना है। मां ने कहा कि मेरे से जिस तरह फोन पर लोग कहते रहे इसका नाम ले लें और मैं उसी तरह से नाम लेती रही। मां ने कहा कि मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। ऐसे में अगर जिसके भी उन्होंने नाम लिए थे वह उनसे माफी मांगती है।

मां ने कहा कि उनका दिमाग अभी भी ठीक नहीं है। बेटी की मौत को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द पुलिस मामले को सुलझा लेंगी। मां ने कहा कि मेरी बच्ची चली गई और उसने वापस आना नहीं है, ऐसे में हमारा परिवार खराब हो गया है। इसी बीच नैन्सी ग्रेवाल के सपोर्ट में आए निहंग हरजीत सिंह रसूलपुर को खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा कि अगर इस मैटर में चुप न हुए तो घर में IED के डिब्बे लगेंगे। उसके बाद ऊपर जाकर कमल कौर भाभी और नैन्सी ग्रेवाल से खूब बातें करते रहना। धमकी देने वाले ने खुद को मनिंदर बिल्ला बताया है।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਨੈਨਸੀ ਗਰੇਵਾਲ ਕਤਲ ਮਾਮਲਾ: ਮਾਂ ਨੇ ਲਈ ਯੂ ਟਰਨ ਕਿਹਾ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਲਏ ਨਾਮਾਂ ਲਈ ਹੱਥ ਜੋੜ ਕੇ ਮਾਫ਼ੀ

धमकी देते हुए बिल्ला ने कहा- हां जी, रसूलपुर जी वाहेगुरु जी का खालसा श्री वाहेगुरु जी की फतेह। मैं मनिंदर बिल्ला बोल रहा हूं। BKI से। मैं तुम्हें मैसेज लगा रहा हूं और इसे अपने दिमाग में बिठा लो और कान खोलकर सुन लो। तुम जो करना है, करो। जिसको जो बोलना है बोलो, जो बयानबाजी करनी है करो। मैं नहीं कहता कि बयानबाजी ना करो। एक हो गया तू और एक वह तेरे साथ वाला जो नया भर्ती किया है सतनाम। अगर मैंने तुम्हारे मुंह से शहीद सिखों के बारे में बयानबाजी सुन ली तो मेरा पता करवा लेना कि मैं कौन हूं। यह मैं कोई पब्लिसिटी के लिए नहीं कर रहा। मैं तुझे मैसेज लगा रहा हूं। मैं प्यार से समझा रहा हूं।

मैंने सरकार के थाने नहीं छोड़े। वहां ग्रेनेड फेंके और लॉन्चर मारे। मैंने कोई ठेका नहीं छोड़ा। मेरे लिए तुम किसी खेत की मूली हो। जिस दिन दिल किया मैं उखाड़कर फेंकूंगा। यह एक बार मैं प्यार से कहता हूं कि कुछ मुझे करना ना पड़े इसलिए मजबूर ना करो। मैं गोलियां नहीं मारूंगा सीधे तुम्हारे घरों में IED वाले डिब्बे ही लगेंगे। फिर ऊपर जाकर भाभी कमल कौर और नैन्सी ग्रेवाल से खूब बातें करना।

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -