सिसोदिया ने बताया कि किनके टच में है विधायक, भाजपा झूठी पार्टी
जालंधर, ENS: प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया ने आज शाहपुर सिटी कैंपस में पार्टी की मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में 1000 ब्लॉक ऑब्जर्वरों में मंत्री और विधायक शामिल हुए। वहीं मीटिंग खत्म होने के बाद मनीष सिसोदिया मीडिया के सामने आए, जहां उन्होंने मीटिंग को लेकर अहम बातें की। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप पार्टी ने प्रत्येक 15 गांवों व 15 वार्ड में लीडरों को तैनात किया है, जिन्हें ऑब्जर्वर कहा जाता है। इनका काम है कि 15 गांवों या 15 वार्ड के संगठनों से मुलाकात करना और उनकी समस्याओं को पार्टी व सरकार तक लेकर आना है।
ऐसे में पार्टी व सरकार के बीच ऑब्जर्वर पिल्लर का काम करते है। 3 से 4 महीने पहले ऑब्जर्वरों के साथ मीटिंग हुई थी। फरवरी में ऑब्जर्वरों को लोगों के बीच जाकर मिलने के लिए भेजा था। ऐसे में सभी ऑब्जर्वर ढाई लाख वालटिंयर के साथ मीटिंग करके लौटे है। इस दौरान कई जगहों पर एक से दो दिन का समय बिताकर आए है। जहां ऑब्जर्वरों द्वारा आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। एक तरफ अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान का विजन है और दूसरी तरफ गांव-गांव में बैठे कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत आप पार्टी आगे बढ़ रही है।
आप पार्टी का कार्यकर्ता मोटिवेटिड है। मोटिवेशन किसी सांसद, विधायक या पार्षद से नहीं मिलती है, ये मोटिवेशन पब्लिक के लिए काम करने से मिलती है। सरकार अच्छे काम कर रही है, सरकार अच्छे स्कूल बना रही या नहीं बना रही। पंजाब में नौकरी, बिजली, स्वास्थ्य, किसानों के लिए अच्छे काम कर रही है। आप पार्टी ने इन सेक्टरों में जितना काम किया है, दूसरी पार्टियां 75 सालों में यह काम नहीं कर पाई, लेकिन आप पार्टी ने पिछले 4 सालों में वह सारे काम करके दिखाएं। वहीं विधायकों के दूसरी पार्टियों के टच में होने पर सिसोदिया ने कहा कि हमारे विधायक जनता की टच में है, जिन्होंने उन्हें चुनकर विधानसभा में भेजा था।
वह गद्दारों से भरी पार्टी है। भाजपा में गद्दार भरे हुए है। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा को देश तोड़ना आता है, पार्टियों को तोड़ना आता है और एजेंसियों का इस्तेमाल करना आता है। उन्होंने कहा कि कोई बताए कि भाजपा ने कोई स्कूल बनवाए, कोई अस्पताल नए बनवाए या कोई नेक काम किया है। भाजपा की बातों में लोगों को नहीं आना चाहिए।
