Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: Innocent Heart School के ड्राईवर की दबंगई, मासूम बच्चों से...

Jalandhar News: Innocent Heart School के ड्राईवर की दबंगई, मासूम बच्चों से भरी बस को सिगनल तोड़ रौंग साईड पर दौड़ाया, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: ग्रीन माडल टाऊन स्थित इन्नौसेंट हार्ट स्कूल के बस ड्राईवर के एक खौफनाक कारनामा सामने आया है जिसमें मासूम बच्चों, स्कूल टीचरों तथा राहगीरों की जान को जोखिम में डाला गया। वीडियो अनुसार इन्नौसेंट स्कूल की बस नंबर PB08FL2934 का ड्राईवर नरिंदर कुमार जोकि संविधान चौंक से कूल रोड की ओर जा रही थी मगर संविधान चौंक पार करके जब बस कूल रोड चौंक पर पहुंची तो वहां रेड लाईट थी मगर बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राईवर ने बस सिग्नल पर रोकने की बजाए उसे रांग साईड से अर्बन एस्टेट की ओर दौड़ा दिया।

अंदर बैठे मासूम बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुन कर एक जागरूक राहगीर ने अपनी जान जौखिम में डाल कर बस को रुकवाया और ड्राईवर की खूब क्लास लगाई।राहगीर ने भड़ास निकालते हुए कहा कि उसके बच्चा भी इसी बस में बैठा था जिसे लेने के लिए वह सिगनल पर खड़े थे मगर बस ड्राईवर ने सिगनल पर खड़े सभी वाहन चालकों की जान जोखिम में डाल कर बस को नौसिखिए ड्राईवर की तरह चलाया और मौके की वीडियो भी बनाई।

गनीमत रही कि इस दौरान किसी को भी कोई चोट नहीं आई अगर मौके पर राहगीर ने हिम्मत न दिखाई होती तो कोई बड़ी अनहोनी होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। मामले सबंधी इन्नौसेंट हार्ट स्कूल के डायरैक्टर डा. अनूप बौरी ने कहा कि वह मामले की जांच करेंगे अगर ड्राईवर की गल्ती सामने आती है तो जरूर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -