Himachal Govt
JalandharJalandhar News: किसानों के रेलवे ट्रैक जाम का असर, शताब्दी सहित कई...

Jalandhar News: किसानों के रेलवे ट्रैक जाम का असर, शताब्दी सहित कई ट्रेनें रूकी, यात्री परेशान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब में 5 जिलों में किसान मजदूर मोर्चा द्वारा ‘रेल रोको’ आंदोलन चलाया गया। इस दौरान किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम करके मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इन 5 जिलों में अमृतसर, गुरदासपुर, मोगा, फिरोजपुर और संगरूर-सुनाम शामिल है। लेकिन किसानों के इन जिलों में रेलवे ट्रैक जाम करने का असर जालंधर स्टेशन पर भी देखने को मिला। जहां रेलवे स्टेशन पर यात्री काफी परेशान दिखाई दिए। दरअसल, किसानों के प्रदर्शन के कारण रेल यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। अमृतसर के देवीदासपुरा, ब्यास और फिरोजपुर के मलावाला में रेलवे ट्रैक पर किसानों के धरने के चलते शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रास्ते में ही रोक दी गईं।

पंजाब के अलग-अलग स्टेशनों पर हजारों यात्री फंसे हुए हैं, वहीं,जालंधर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई है। हालात को सामान्य बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर बातचीत की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसान मजदूर मोर्चा के वरिष्ठ नेता सरवन सिंह पंधेर और अन्य किसान प्रतिनिधियों की आईजी बॉर्डर रेंज और अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर के साथ बैठक संपन्न हो चुकी है।

इस वार्ता में प्रशासन के साथ क्या सहमति बनी है, इसकी आधिकारिक जानकारी सरवन सिंह पंधेर जल्द ही मीडिया को संबोधित करते हुए साझा करेंगे। दूसरी तरफ, अचानक शुरू हुए इस आंदोलन से रेलवे स्टेशनों पर आम यात्रियों की भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानीपत से ब्यास की यात्रा कर रहे सत्य मिड्डा ने बताया कि उनकी ट्रेन जालंधर स्टेशन पर अचानक रोक दी गई। यात्रियों को केवल इतना बताया गया कि आगे किसान आंदोलन के कारण ट्रेन नहीं जाएगी। हालांकि, रेलवे प्रशासन फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक बसों का इंतजाम करने का प्रयास कर रहा है।

जालंधर स्टेशन पर फंसे एक अन्य यात्री सुजीत प्रधान ने बताया कि वे अपने परिवार के छह-सात सदस्यों और छोटे बच्चों के साथ अमृतसर जा रहे थे। रिजर्वेशन टिकट होने के बावजूद ट्रेन रोक दिए जाने और स्टेशन पर किसी तरह की स्पष्ट सूचना न मिलने से यात्री परेशान हैं। अचानक रेल सेवा ठप होने से यात्रियों को छोटे बच्चों के साथ आगे के सफर के लिए अन्य गाड़ियां ढूंढने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी के दावों का किया खंडन

शिमला: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक संयुक्त...

ऊना में अब सुबह 9 से शाम 3 बजे तक लगेंगे स्कूल

गर्मी के मद्देनजर बदला गया स्कूल समय अब हुआ...

दिसंबर तक तैयार होगा पंजावर का हिमकोफेड कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (हिमकोफेड)...

लड़ाई हमने लड़ी, तो श्रेय भी हमारा, किशाऊ समझौते पर बोले CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किशाऊ बहुउद्देशीय...

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी के दावों का किया खंडन

शिमला: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य में किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर सांसद अनुराग...

ऊना में अब सुबह 9 से शाम 3 बजे तक लगेंगे स्कूल

गर्मी के मद्देनजर बदला गया स्कूल समय अब हुआ सामान्य, 18 सितंबर से व्यवस्था लागू ऊना,सुशील पंडित: ऊना जिले में...

दिसंबर तक तैयार होगा पंजावर का हिमकोफेड कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (हिमकोफेड) के चेयरमैन विक्रम शर्मा डिक्की ने वीरवार को हरोली विधानसभा...

लड़ाई हमने लड़ी, तो श्रेय भी हमारा, किशाऊ समझौते पर बोले CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना समझौते को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए...