Himachal Govt
Unaदिसंबर तक तैयार होगा पंजावर का हिमकोफेड कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र

दिसंबर तक तैयार होगा पंजावर का हिमकोफेड कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (हिमकोफेड) के चेयरमैन विक्रम शर्मा डिक्की ने वीरवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंजावर में निर्माणाधीन हिमकोफेड कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली और शेष कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन इस कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र का कार्य दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विक्रम शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाए तथा निर्माण में अनावश्यक देरी न हो।

उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का भी जायजा लिया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन निर्माण में निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता मापदंडों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्माण के प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी करने तथा शेष कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा।

विक्रम शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। पंजावर में बनने वाला हिमकोफेड कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र सहकारिता से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा के रूप में विकसित होगा। केंद्र के माध्यम से सहकारी संस्थाओं से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि परियोजना का कार्य दिसंबर तक पूरा कर भवन को उपयोग में लाने का प्रयास किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े संस्थानों को इसका लाभ मिल सके।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग हरोली के एक्सियन नितिन चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

PM Modi ने निरंतर सेवा और समर्पण को बनाया अपने जीवन का उद्देश्य – Suman Saini

चंडीगढ़: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन...

हरियाणा में टीबी के खिलाफ लड़ाई हुई तेज

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने अपने विस्तारित टीबी अभियान के...

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की बधाई दी

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को...

Punjab News: अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम व पुलिस टीम ने चलाया अभियान, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने...

हिट एंड रन मामले में ऊना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पंजाब से आरोपी गिरफ्तार

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के तहत 12 सितंबर को...

PM Modi ने निरंतर सेवा और समर्पण को बनाया अपने जीवन का उद्देश्य – Suman Saini

चंडीगढ़: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि हरियाणा में 17 सितंबर से लेकर...

हरियाणा में टीबी के खिलाफ लड़ाई हुई तेज

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने अपने विस्तारित टीबी अभियान के तहत 7.22 लाख लोगों की जांच की और 45,090 मरीज़ों...

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की बधाई दी

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। धानमंत्री...

Punjab News: अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम व पुलिस टीम ने चलाया अभियान, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। यह कार्रवाई घंटा घर...