.
Haryana Govtसुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए ब्लड डोनेशन वैन की...

सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए ब्लड डोनेशन वैन की मदद लेगी सरकार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की अध्यक्षता में “विशेष उच्च अधिकार प्राप्त खरीद समिति” (SHPPC) की बैठक में राज्य की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने, आवश्यक दवाओं व चिकित्सा आपूर्ति को सुगम बनाने तथा मरीज देखभाल सेवाओं में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

इस बैठक के दौरान रक्तदान और ट्रांसफ्यूजन सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जिला अस्पतालों के लिए लगभग 4.18 करोड़ रुपये की लागत से 9 ब्लड डोनेशन वैन के दो साल के रेट कॉन्ट्रैक्ट को अंतिम रूप दिया गया, जिससे विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित करने और सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने में मदद मिलेगी।

गंभीर बीमारियों की रोकथाम और आपातकालीन व्यवस्थाओं के तहत तपेदिक (टीबी) की त्वरित और सटीक जांच के लिए 6.72 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 1,00,000 माइक्रो पीसीआर टीबी टेस्ट किट (ट्रूनेट चिप्स) की दर स्वीकृत की गई, जबकि जिला अस्पतालों में स्थापित पीएसए (PSA) ऑक्सीजन प्लांट्स के सुचारू संचालन और रखरखाव के लिए 8.55 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया ताकि मेडिकल ऑक्सीजन की निर्बाध उपलब्धता बनी रहे।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार के इन सभी फैसलों से राज्यभर के सरकारी अस्पतालों में दवाओं, टीकों और जांच किटों की किल्लत दूर होगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा और अधिक सशक्त होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बड़ा झटकाः EB-5 Green Card महंगा होने से भारतीयों पर पड़ेगा असर

वॉशिंगटनः अमेरिका ने देश में निवेश करने और आगे...

Punjab News: श्री आनंदपुर साहिब मामले में होगी CBI की एंट्री, धामी का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः एसजीपीसी कार्यालय में एसजीपीसी की कार्यकारी समिति की...

Jalandhar News: BJP रैली में पंडाल के प्रवेश पर व्यक्ति बिगड़ी तबीयत

जालंधर, ENS: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जालंधर...

Meharchand Polytechnic College के ई.सी.ई विभाग ने बनाया Robot

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन...

बड़ा झटकाः EB-5 Green Card महंगा होने से भारतीयों पर पड़ेगा असर

वॉशिंगटनः अमेरिका ने देश में निवेश करने और आगे चलकर स्थायी निवास (ग्रीन कार्ड) हासिल करने की इच्छा रखने...

Punjab News: श्री आनंदपुर साहिब मामले में होगी CBI की एंट्री, धामी का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः एसजीपीसी कार्यालय में एसजीपीसी की कार्यकारी समिति की बैठक के बाद एसजीपीसी अध्यक्ष अधिवक्ता हरजिंदर सिंह धामी ने...

Jalandhar News: BJP रैली में पंडाल के प्रवेश पर व्यक्ति बिगड़ी तबीयत

जालंधर, ENS: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जालंधर दौरे पर है। जहां उन्होंने श्री देवी तालाब मंदिर में...

Dubai-Tel Aviv प्लेन में पायलटों के बीच खूनी भिड़ंत, हाईजैक का सिग्नल भेजा था, करवाई इमरजेंसी लैंडिंग

तेल अवीवः दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान में आसमान में उस वक्त भारी...