जालंधर, ENS: महानगर के पॉश इलाके मॉडल टाउन के गोल मार्किट में मॉल के बाहर आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद रोहन सहगल के दफ्तर के सामने बने मॉल के बाहर आग लगी है। दरअसल, मॉल के बाहर लगे एसी के आउटडोर आग की चपेट में आ गए। इस घटना में आउटडोर को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना का उस समय पता चलता जब राहगीर ने एसी के आउटडोर तक आग फैलती देखी। जिसके बाद उसने तुरंत मॉल मे जाकर कर्मियों को आग की सूचना दी। जिसके बाद मॉल के कर्मियों ने ही फायर सेफ्टी सिस्टम से आग पर काबू पा लिया।
View this post on Instagram
बताया जा रहा है कि एसी के आउट के नीचे पेड़ की टाहनियां पड़ी हुई थी। ऐसे में किसी ने टाहनियों को आग लगा दी। जिसके बाद आग फैलकर एसी के आउटडोर तक पहुंच गई और आउट का काफी नुकसान हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना के कुछ समय पहले राहगीर द्वारा वहां पर कार पार्क की हुई थी। गनीमत यह रही कि घटना से पहले ही उसने कार वहां से हटा ली थी, नहीं तो हादसे में कार को भी नुकसान पहुंच सकता था। हालांकि इस मामले को लेकर मॉल के संचालकों ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
