Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: कपड़े की दुकान में लगी आग, पुलिस कर्मी ने दिखाई...

Jalandhar News: कपड़े की दुकान में लगी आग, पुलिस कर्मी ने दिखाई बहादुरी, अब हो रही तारीफ, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: जंडियाला मंजकी में कपड़े व्यापारी की दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में व्यापारी का काफी नुकसान हो गया। वहीं हादसे में लोग पुलिस की तारीफ कर रहे है। दरअसल, आज सुबह बंद दुकान में आग लगने के दौरान पुलिस कर्मी ने बहादुरी दिखाते हुए शटर को तोड़कर दमकल विभाग के अधिकारियों की आग पर काबू पाने में मदद की। दरअसल, आज सुबह बंद Force Nxt दुकान पर अचानक आग लग गई। एएसआई गुलजार सिंह ने कहा कि आज अल सुबह हरविंदर सिंह नामक व्यक्ति की कपड़े की दुकान में आग लग गई थी। जिसके बाद सूचना मिलने पर वह घटना स्थल पर पहुंचे और खुद ही दुकान का शटर तोड़ने के लिए जुट गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जिसके बाद उन्होंने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। एएसआई ने कहाकि शायद दुकानदार रविवार को लाइट जलाकर चले गए थे। जिसके कारण शार्ट सर्किट होने से अल सुबह दुकान में आग लग गई। इस दौरान उन्होंने खुद ही शटर को तोड़ा और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया। घटना के दौरान जानी नुकसान होने से बचाव रहा। इस घटना में दुकानदार के अनुसार 50 लाख का नुकसान हो गया। वहीं पुलिस की कार्रवाई को लेकर लगातार लोगों द्वारा तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस समय पर आकर दुकान का शटर ना तोड़ती और दमकल विभाग की टीम के साथ आग पर काबू ना पाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान लोग आग लगने के दौरान वीडियो बनाने में व्यस्त थी। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह मदद के लिए आगे आए ना कि वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। एएसआई ने कहा कि वीडियो बनाने के दौरान उन्होंने लोगों से मदद के लिए जब अपील की तो लोगों द्वारा भी भरपूर सहयोग दिया गया। वहीं गांव वासी भी एएसआई की तारीफ कर रहे है। लोगों का कहना है कि इसी तरह सभी को मदद के लिए आगे आना चाहिए, किस तरह आज एएसआई दुकान में आग लगने के दौरान ट्रैक्टर से कुल्हाड़ी निकालकर खुद शटर तोड़ने में लगे और जानी नुकसान होने से बचाव किया, यह काबिले तारीफ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -