जालंधर,ENS: थाना मकसूदां के अधीन आते गांव नूरपुर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां नटबोल्ट की फैक्ट्री में काम के दौरान मशीन में दुपट्टा फंसने से महिला मशीन की चपेट आ गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में महिला की गर्दन ही धड़ से अलग हो गई और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। फैक्टरी मे मौजूद कर्मियों के अनुसार महिला मशीन पर काम कर रही थी। इस दौरान महिला का दुपट्टा मशीन में फंस गया और दुपट्टा के साथ महिला की गर्दन खींची गई, जिसके कारण यह हादसा हो गया। मृतका की पहचान 54 वर्षीय अर्चना कुमारी के रूप में हुई है। अर्चना के 3 बच्चे है, जिसमें एक लड़की की दिल्ली में शादी हुई है। वहीं दो लड़के है, जिसमें एक लड़का फैक्टरी में काम करता है। पति दुर्गानंद दास ने बताया कि महिंद्रा इंटरप्राइज के पत्नी काम करती थी।
पति का रो-रो-कर बुरा हाल हो गया। पति ने आरोप लगाए है कि फैक्टरी में बिना सेफ्टी के पत्नी सहित कर्मी काम करते है। पत्नी 3 माह से काम कर रही थी। पति ने कहा कि वह जानकारी लेने के बाद फैक्टरी कर्मियों द्वारा समझौता करने की कोशिश की गई। इस दौरान उन्हें कहा गया है कि अगर आप समझौता नहीं करते तो एफआईआर दर्ज की जाएगी। फैक्टरी में 20 से 25 कर्मी काम करते है। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई गई। पति ने कहा कि कर्जे के कारण पत्नी को 3 माह पहले नौकरी पर लगा दिया था। ऐसे में अब उसके पास एक रूपया नहीं है और ना ही यहां पर उसका कोई रिश्तेदार रहता है।
महिला के हादसे के दौरान कर्मियों ने तुरंत मशीन को बंद किया, लेकिन तब तक महिला की गर्दन धड़ से अलग हो चुकी थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद फैक्टरी स्टाफ ने घटना संबंधी पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदां एएसआई भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना हैकि कर्मियों के बयान दर्ज किए गए है। मृतक महिला के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। महिला के परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।