Himachal Govt
JalandharJalandhar News: Raid करने गई Excise Team पर हमला, हुआ हंगामा, देखें...

Jalandhar News: Raid करने गई Excise Team पर हमला, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भारी मात्रा में शराब बरामद, तस्कर बट्टा फरार

जालंधर: कैंट मे चल रही शराब तस्करी पर नकेल डालने गईं एक्साइज टीम और पुलिस पार्टी पर हमला होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 30 नंबर मोहल्ला में शराब तस्कर बट्टा के घर पर एक्साइज इंस्पेक्टर सुशील कुमार और पुलिस पार्टी रेड करने पहुंची। इस दौरान मोहल्ला वासियो और बट्टा के परिजनों ने टीम पर धावा बोल दिया और पुलिस कर्मी की वर्दी भी फाड़ दी।

जानकारी के अनुसार, AC(X), जालंधर रेंज-II हरसिमरत कौर ग्रेवाल के दिशा-निर्देशों तथा E.O. सुनील गुप्ता और E.O. जसप्रीत सिंह की निगरानी में एक्साइज इंस्पेक्टर सुशील सिंह, मनजीत सिंह और साहिल रंगा ने एक्साइज पुलिस के साथ मिलकर विकास राज उर्फ बट्टा के घर पर रेड की। छापेमारी के दौरान टीम को पंजाब किंग्स व्हिस्की की 3 बोतलें (750 एमएल प्रत्येक) और 90 निप्स (180 एमएल प्रत्येक) बरामद हुए। इस तरह कुल 93 बोतल/निप्स शराब बरामद की गई।

एक्साइज विभाग के अनुसार, बरामद की गई सभी शराब की बोतलों/निप्स से Track & Trace होलोग्राम फटे हुए मिले। विभाग ने आरोपी को आदतन अपराधी भी बताया है। मामले में थाना जालंधर कैंट में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। रेड के दौरान एक्साइज टीम ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया था। विभाग के अनुसार, इसके बाद आरोपी के परिवार के सदस्यों ने आसपास के लोगों को मौके पर बुला लिया। देखते ही देखते कई स्थानीय लोग वहां जमा हो गए और कथित तौर पर आरोपी को एक्साइज टीम के कब्जे से छुड़ाकर अपने साथ ले गए।

विभाग का आरोप है कि इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक्साइज पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की/हाथापाई की, गाली-गलौज की और टीम को धमकाया। घटना के संबंध में एक्साइज टीम के सदस्यों के बयान थाना जालंधर कैंट पुलिस को दर्ज करवाए गए हैं।हालांकि मौके का फायदा उठाकर बट्टा फरार हो गया। जिसके बाद एक्साइज टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर ली। इस घटना की सूचना मिलने के बाद कैंट थाने से भारी फोर्स ने 30 नंबर मोहल्ले मे पहुँच मामले की जांच शुरू कर दी है। रेड के दौरान हाथापाई की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसे लेकर पुलिस और एक्साइज विभाग की ओर से जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने तस्कर बट्टा की गिरफ़्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना से कही न कही पुलिस की ढीली कार्रवाई भी उजागर हो रही है। यदि एक्साइज विभाग द्वारा कैंट मे हो रही शराब तस्करी का पता लगाया जा सकता है, तो कैंट थाने मे तैनात पुलिस कर्मीयों का इलाके में शराब तस्करी से अंजान बने रहना समझ के परे है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: असली मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए बदले हो रही राजनीति- Raja Warring, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री स्वर्गीय बूटा सिंह पर...

Jalandhar News: पुलिस ने जब्त वाहनों को सड़क पर किया खड़ा, लोग हुए परेशान

जालंधरः महानगर के थाना रामा मंडी पुलिस की कार्यप्रणाली...

HKRNL ने खत्म किया बिचौलिया राज, CM Saini ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने HKRNL...

पंजाब में दशकों बाद पहली बार भूजल स्तर में दर्ज हुई वृद्धि : Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल...

Punjab News: असली मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए बदले हो रही राजनीति- Raja Warring, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री स्वर्गीय बूटा सिंह पर चुनावी सभा के दौरान कथित अपमानजनक और जातिसूचक टिप्पणी करने...

Jalandhar News: पुलिस ने जब्त वाहनों को सड़क पर किया खड़ा, लोग हुए परेशान

जालंधरः महानगर के थाना रामा मंडी पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। थाना परिसर के बाहर...

Jalandhar News: थानों में बढ़ा रील बनाने का क्रेज, मुंशी की पुलिसकर्मियों के साथ वीडियो वायरल

जालंधर: पुलिस चौकियों और थानों में रील बनाने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में...

HKRNL ने खत्म किया बिचौलिया राज, CM Saini ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने HKRNL पर विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा...