Himachal Govt
JalandharMeharchand Polytechnic College के विद्यार्थियों ने किया Kalsi Metal Workers Private Limited...

Meharchand Polytechnic College के विद्यार्थियों ने किया Kalsi Metal Workers Private Limited का दौरा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के इलेक्ट्रिल इंजीनियरिंग विभाग के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने कलसी मेटल वर्कस प्राइवेट लिमिटेड का दौरा किया। यह दौरा प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। दौरे का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को औद्योगिक वातावरण, मोटरों की असेंबली, टेस्टिंग और व्यावहारिक कार्य प्रणाली के बारे में बताना था।

इस दौरान विद्यार्थियों ने उद्योग में मोटरों की असेंबली प्रक्रिया, अलग-अलग भागों की संरचना औऱ उनकी कार्यप्रणाली के बारे में भी पूरे विस्तार से जाना। मोटरों की टेस्टिंग प्रक्रिया को भी विद्यार्थियों ने करीब से देखा। विद्यार्थियों ने समझा कि मोटरों की कार्यक्षमता और गुणवत्ता को देखने के लिए अलग-अलग तरह के टेस्ट कैसे किए जाते हैं। विद्यार्थियों ने अपने औद्योगिक विशेषज्ञों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने विशेषज्ञों से मोटरों की असेंबली और टेस्टिंग से जुड़े प्रश्न उत्तर किए। इस व्यावहारिक अनुभव ने विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विषयों को असल में औद्योगिक कार्यों के साथ जोड़ने में मदद की।

इस मौके पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की प्रमुख अध्यापिका गीता रानी ने भी विद्यार्थियों को इससे जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐसे औद्योगिक दौरे विद्यार्थियों को तकनीकी और व्यावहारिक ज्ञान में बढ़ोतरी करने के लिए जरुरी हैं। औद्योगिक दौरों के जरिए ही विद्यार्थियों को वास्तविक जरुरतों को अपने काम करने के तरीके और टेक्निकल चीजों के बारे में पता चलता है।

इससे बच्चों में Employability Skills विकसित होगी और शिक्षा प्रणाली और उद्योग के बीच में अंतर भी कम होगा। विभाग की प्रमुख ने कहा कि विद्यार्थियों को सिर्फ किताबी ज्ञान तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने औद्योगिक अनुभव देना भी कॉलेज की प्राथमिकता है। इस तरह के दौरोें से विद्यार्थियों को भविष्य में औद्योगिक क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में कोई मुश्किल नहीं होगी।

प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने भी विद्यार्थियों को ऐसे औद्योगिक दौरे में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ औद्योगिक ज्ञान विद्यार्थियों के समपूर्ण विकास के लिए जरुरी है। विद्यार्थियों के लिए कलसी मेटल वर्कस प्राइवेट लिमिटेड का दौरा ज्ञान से भरा हुआ और फायदेमंद साबित हुआ। इस दौरे के जरिए विद्यार्थियों को अपने विषय से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के अलावा औद्योगिक क्षेत्र की कार्यप्रणाली को समझने का भी मौका मिला।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Highway पर Fortuner और Alto में हुई भीषण टक्कर, 4 घायल, देखें वीडियो

आधा घंटा यातायात रहा बाधित कानपुरः कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर...

Punjab News: पुलिस से महज 100 मीटर दूर होटल के बाहर भिड़े युवक, जमकर चले डंडे और लात-घूंसे, देखें वीडियो

मोहालीः जीरकपुर में चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर पटियाला लाइट...

Pre Matric Scholarship में OBC के इतने बच्चों को मिली 15.72 करोड़ की वित्तीय सहायता : Dr Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री...

Punjab News: आर्कषण को लेकर कांग्रेस ने BJP को दी चेतावनी, देखें वीडियो

लुधियानाः हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली...

Highway पर Fortuner और Alto में हुई भीषण टक्कर, 4 घायल, देखें वीडियो

आधा घंटा यातायात रहा बाधित कानपुरः कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर पुरवामीर स्थित एमजीए कॉलेज के सामने तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित...

Punjab News: पुलिस से महज 100 मीटर दूर होटल के बाहर भिड़े युवक, जमकर चले डंडे और लात-घूंसे, देखें वीडियो

मोहालीः जीरकपुर में चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर पटियाला लाइट प्वाॅइंट के नजदीक स्थित जीप प्लाजा होटल के बाहर देर...

Punjab News: पार्टी कर रहे 17 वर्षीय छात्र का बेरहमी से कत्ल, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

पटियालाः शहर के रणजीत नगर इलाके में देर रात छात्र पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। मिली...

Pre Matric Scholarship में OBC के इतने बच्चों को मिली 15.72 करोड़ की वित्तीय सहायता : Dr Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह...