जालंधर, ENS: नकोदर रोड पर स्थित दिन दहाड़े लूट की घटना सामने आई है। जहां दातर से हमला करके महिला की चेन छीनकर फरार हो गए। घायल महिला की पहचान आशा रानी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए चश्मदीद ने बताया कि स्नेचर पहले ईधर-उधर घूमता रहा। जिसके बाद पैदल नौजवान ने महिला पर तेजधार हथियार से हमला किया और 2 तोले की सोने की चेन छीनकर बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गया।
चश्मदीद ने कहाकि महिला का आशा क्लीनिक है और वह घटना के दौरान क्लीनिक के अंदर बैठी हुई थी। हादसे में घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सिर पर गहरी चोटे आने के कारण डॉक्टरों द्वारा महिला के सिर पर टांके लगाए जा रहे है।
इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। हादसे की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना हैकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। महिला के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
