मनोरंजन: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते दिन अपने फैंस को एक गुडन्यूज दी है। कपल जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाला है। दीपिका और रणवीर ने इस साल की शुरुआत में की थी। ऐसे में बीते दिन कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मैटरनिटी फोटो शूट की तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में दीपवीर की बेटी दुआ पादुकोण भी नजर आ रहा है। दुआ ने अपने मम्मी-पापा के साथ मिलकर पूरी लाइमलाइट ले ली है।
ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में दिखा पूरा परिवार
दुआ के दूसरे जन्मदिन के मौके पर शेयर की गई इस पोस्ट में दीपिका-रणवीर, दुआ समेत पूरा परिवार बहुत ही प्यारा लग रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में दुआ अपनी मम्मी पापा के साथ पोज देती हुई दिख रही है। वहीं दीपवीर भी अपनी दो साल की बेटी के साथ बहुत ही खुश दिख रहे हैं। दीपिका ने तस्वीरों में अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया है। वहीं फैंस कपल को ढेरों बधाई देते दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
पापा रणवीर जैसी है दुआ की शक्ल
फैंस कपल की लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। दीपवीर के कमेंट्स सेक्शन में सभी दुआ पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों का यह कहना है कि दीपिका-रणवीर की बेटी दुआ रणवीर पर गई है। एक्स पर लोगों ने रणवीर के बचपन की तस्वीरें शेयर करते बेटी और पापा की तुलना कर रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘अरे ये तो छोटा रणवीर है’।

अन्य ने लिखा कि – ‘ये तो अपने पापा की फोटो कॉपी है’।

इन फिल्मों में दिखेंगे दीपिका-रणवीर
दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली है। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने इस समय काम से थोड़ी दूरी बनाई हुई है। एक्ट्रेस सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में दिखने वाली है। इसमें शाहरुख खान और सुहाना खान भी नजर आने वाली है। इसके अलावा एटली की फिल्म ‘राका’ में भी दीपिका दिखने वाली हैं। वहीं रणवीर धुरंधर में अपना दमदार परफॉर्मेंस देने के बाद फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग अभी पिछले महीने ही पूरी हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए पैटरनिटी ब्रेक लेने वाले हैं।