Himachal Govt
PhagwaraPunjab News: नशे में धुत्त डॉक्टर ने युवकों को मारी टक्कर, बोला-...

Punjab News: नशे में धुत्त डॉक्टर ने युवकों को मारी टक्कर, बोला- रोज करता शराब का सेवन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ाः मोहल्ला धर्मकोट क्षेत्र में देर रात कार चालक पर कथित तौर पर शराब के नशे की हालत में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगे। लोगों का आरोप है कि कार नंबर पीबी 09 एएफ 2294 में सवार चालक ने गाड़ी से कुछ युवकों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और युवक बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार उक्त कार चालक पेशे से एग्रीकल्चर का डॉक्टर है। इस दौरान जब कार चालक से शराब का सेवन करके गाड़ी चलाने के बारे में पूछा गया तो चालक ने कहा कि वह डॉक्टर है और वह रोजाना शराब का सेवन करता है।

इस दौरान कार चालक ने माना की उसने शराब का सेवन किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक वाहन को अनियंत्रित तरीके से इधर-उधर चलाता हुआ होशियारपुर रोड स्थित दाना मंडी के गेट नं. 2 तक पहुंच गया। जहां कार जोरदार तरीके से गेट से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मोहल्ला धर्मकोट और आसपास के क्षेत्र के लोग तुरंत मौके पर एकत्र हो गए और चालक को कार से बाहर निकालकर बैठा लिया।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। पार्षद बिराराम बलजोत ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक कार चालक जो कथित तौर पर शराब के नशे में था ने कुछ युवकों को टक्कर मार दी है। उन्होंने कहा कि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कार इसी तरह कुछ और दूरी तक अनियंत्रित होकर चलती रहती तो बड़ा हादसा हो सकता था और कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। बाद में मोहल्ला निवासियों ने कार सवार युक्क को वार्निंग देकर छोड़ दिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: गुरदीप सिरसा पर फायरिंग मामले में कांग्रेस नेताओं ने किया थाने का घेराव

अमृतसरः अजनाला के सीमावर्ती गांव जगदेव खुर्द में सक्रिय...

CM Meeting के फैसलों के क्रियान्वयन पर हरियाणा सरकार ने रखी पैनी नजर

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने...

सैनिकों का ऋण कोई राष्ट्र नहीं चुका सकता : Rao Narbir Singh

चंडीगढ़: हरियाणा के सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव...

14 सितंबर से शुरु होगी ITP की दूसरे-चौथे और छठे Semester की परीक्षाएं

चंडीगढ़ : महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक में इंटीग्रेटेड...

सिरमौर जिले की दवा इकाई के खिलाफ DCA ने की कड़ी नियामक कार्रवाई

शिमला: स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार ने बताया कि हिमाचल...

Punjab News: गुरदीप सिरसा पर फायरिंग मामले में कांग्रेस नेताओं ने किया थाने का घेराव

अमृतसरः अजनाला के सीमावर्ती गांव जगदेव खुर्द में सक्रिय कांग्रेसी नेता गुरदीप सिंह सिरसा पर गोली चलाने के मामले...

CM Meeting के फैसलों के क्रियान्वयन पर हरियाणा सरकार ने रखी पैनी नजर

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए गए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों...

सैनिकों का ऋण कोई राष्ट्र नहीं चुका सकता : Rao Narbir Singh

चंडीगढ़: हरियाणा के सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा करने वाले...

14 सितंबर से शुरु होगी ITP की दूसरे-चौथे और छठे Semester की परीक्षाएं

चंडीगढ़ : महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक में इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) के दूसरे, चौथे एवं छठे सेमेस्टर...