जालंधर, ENS: थाना 1 के अधीन आते गुलाब देवी रोड के पास गुरु नानक नगर में बाइक सवार 3 नौजवान बच्चे को लेकर फरार हो गए थे। वहीं इस मामले में लापता सन्नी को बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि सन्नी नामक बच्चे को मामा और उसके दोस्त बाइक पर बिठाकर ले गए थे। कॉन्वेट स्कूल में सन्नी दूसरी कक्षा में पढ़ता है और उसकी 9 वर्षीय आयु है। सन्नी की नानी ने कहा कि बच्चा सही सलामत घर पहुंच गया था।
हमारा परिवार रोजाना की तरह सन्नी को लेकर आता है। उन्होंने कहाकि सन्नी के लापता होने की लोगों द्वारा गलत खबर फैलाई गई और नहर में बैग फेंक दिया गया। नानी ने कहा कि सन्नी को कभी वह खुद लेने जाते है तो कभी सन्नी का मामा लेने के लिए जाता था। ऐसे में स्कूल टीचर का भी फोन आया था कि वह लापता हो गया। जिसके बाद टीचर को भी उन्होंने बताया कि सन्नी सही सलामत घर पर मौजूद है। पेट्रोल खत्म होने के कारण सन्नी का मामा तेल भरवाने के लिए चला गया था। जिसके बाद किसी ने उसके किडनैप होने की गलत खबर फैला दी।
वहीं पूर्व पार्षद जगदीश ने कहाकि छोटे बच्चे ने जो सूचना दी, वह उस बच्चे को गलत भी नहीं ठहराते। दरअसल, शहर में 3 दिन पहले बच्चेे के किडनैप होने की सूचना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था। ऐसे में बाइक पर सवार 3 नौजवानों द्वारा सन्नी को ले जाता देखने के बाद बच्चे ने लोगों को सूचना दी। जिसके बाद उनके द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। इस दौरान पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए और जांच में पता चला कि बच्चे को उसका मामा लेकर गया था।