जालंधरः घास मंडी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला है। जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। देखने में लग रहा है कि शव 2-3 दिन पुराना है। शरीर पर कीड़े भी चल रहे है।
वहीं सूचना मिलते ही डिवीजन नंबर 5 की पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बता दें शव लाल पहाड़ी पर पड़ा मिला है। पुलिस शव के पहचान के लिए प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।