टेक्नोलॉजी: ऐप्पल यूजर्स के लिए सिरी का इस्तेमाल एक बड़ा अच्छा एक्सपीरियंस देता है परंतु एप्पल सिरी को सिर्फ वॉयस कमांड लेने वाले असिस्टेंट तक ही सीमित नहीं रखना चाहता है। कंपनी सिरी को इससे भी आगे ले जाने पर काम कर रही है। कंपनी का गोल सिरी को एक ऐसे एआई एजेंट में बदलना है ताकि यूजर की जरुरत समझकर अलग-अलग ऐप्स में काम हो पाए। अब ये बदलाव धीरे-धीरे आम यूजर्स तक पहुंचना भी शुरु हो चुका है। नया सिरी यूजर के मैसेज, ईमेल और फोटो से जुड़ी हुई जानकारी को भी समझ सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं होगा ये फोन स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट को भी पहचान पाएगा और सपोर्टेड ऐप्स के साथ मिलकर काम कर पाएगा।
क्या-क्या कर पाएगी सिरी?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नए सिरी की सबसे बड़ी खासियत है कि यह आपके फोन के पर्सनल कॉन्टैक्ट को समझेगी। इसका अर्थ है कि यूजर को हर बार पूरी जानकारी दोबारा से बताने की जरुरत भी नहीं होगी। सिरी को जरुरत पड़ने पर मैसेज, ईमेल या फिर फोटो में मौजूद जानकारी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में मान लीजिए अगर किसी मैसेज में किसी जगह, तारीख या फिर दूसरी जानकारी का जिक्र है तो सिरी उस जानकारी को पहचानकर आगे के काम में इस्तेमाल कर पाएंगे। ऐसे ही फोन की स्क्रीन पर दिखाई देने वाली चीजों को समझकर सिरी जवाब भी दे सकती है। इसके अलावा ऐप्पल ने सिरी के लिए एक अलग ऐप भी पेश किया है। इसमें यूजर्स अपने पिछली बातचीत देख पाएगी और अलग-अलग Apple Device पर ICloud के जरिए बातचीत कर पाएंगे।
ऐप्पल ने किए कई बड़े बदलाव
ऐप्पल ने सिर्फ सिरी ही अपडेट नहीं की है। ऐप्पल ने पूरे Apple Intelligence System में कई नए फीचर्स को ऐड किया है। इसमें Visual Intelligence, Natural Language Shortcuts और अच्छे Writing Tools को भी शामिल किया है। इसके अलावा फोटोज ऐप में एआई की मदद से फोटो को एडिट करने के लिए भी नए ऑप्शन मिले हैं। Image Playground में अब आईफोन में सबसे ज्यादा असली दिखने वाली तस्वीरें तैयार की जा पाएंगी। इसके अलावा रेफरेंस इमेज का इस्तेमाल भी हो सकता है।
सिरी से आसान होगा ऐप्पल के लिए काम करना
ऐप्पल के लिए सबसे बड़ा फायदेमंद पूरा इकोसिस्टम होगा। Iphone, Apple, Watch, Airpods ऐप्स, कैमरा और ऑपरेटिंग सिस्टम सभी कंपनी के कंट्रोल में है। ऐसे में सिरी का भी इन सभी के बीच काम करने के लिए तैयार करना ऐप्पल के लिए आसान हो पाएगा।