Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: Punjab Roadways Bus की चपेट में आने से बाइक सवार...

Jalandhar News: Punjab Roadways Bus की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: चुनमुन मॉल के पास पंजाब रोडवेज की बस और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 54 वर्षीय जसविंदर सिंह निवासी नत्थूचाहल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार चुनमुन मॉल की ओर से बस और बाइक सवार आ रहे थे और बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इस दौरान चौक पार करते समय दोनों वाहनों की टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों के अनुसार बस नंबर पीबी 04 एए 7371 चालक द्वारा बाइक नंबर पीबी 09 क्यू 1716 को हिट किया गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस और बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने कहाकि उन्हें सूचना मिली थी कि बस के साथ बाइक की टक्कर हो गई।

इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं बस चालक को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस चालक मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद रोडवेज का अधिकारी भी मौके पर पहुंच गया और मामले की जांच में जुट गया। अधिकारी ने कहा कि बस चालक की पहचान की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -