जालंधर, ENS: सोढल रोड काली माता मंदिर के पास स्थित घई धर्म कंडा पर चोरी की घटना सामने आई है। जहां देर रात 3.45 बजे 2 लुटेरे नकदी, मोबाइल और 2 सिलेंडर लेकर फरार हो गए। लूट की वारदात घटनास्थल के आस पास दुकानों के सीसीटीवी कैमरों में क़ैद हो गई। वहीं मामले को लेकर धर्म कंडा के मालिक ने सुबह थाना 8 की पुलिस को शिकायत दे दी है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। धर्म कंडा के मालिक अभिमन्यु ने बताया कि रात करीब 3.30 बजे कर्मी कंडे पर मौजूद था। इस दौरान हेलमेट पहने 2 बाइक सवार नौजवान आए और उन्होंने तेजधार हथियार दिखाकर उसके पास से मोबाइल और 15 हजार रुपये नकदी लूट ली।
मालिक ने कहा कि लूट की वारदात के दौरान आरोपी कमरे में पड़े 2 सिलेंडर भी लेकर फरार हो गए। लूट की शिकायत सुबह 10 बजे थाना 8 के पुलिस को दी। थाना 8 के जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी। लुटेरे लूट की वारदात कर भागे है, जिसके बाद वह टीम सहित मौक़े पर पहुंचे। वह घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है और वह जल्द ही लुटेरों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।
