Himachal Govt
JalandharJalandhar News: सीएम मान और संत निरंजन दास जी ने श्री गुरु...

Jalandhar News: सीएम मान और संत निरंजन दास जी ने श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र की रखी आधारशिला, देखे Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डेरा सचखंड बल्लां के नजदीक नौगज्जा गांव में दुनिया भर में मशहूर श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र की आधारशिला रखी है। जहां ये अनोखा प्रोजेक्ट देश-विदेश के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह पैदा कर रहा है, वहीं यह गुरु साहिब की बाणी और विचारधारा को दुनिया भर में फैलाने में एक बड़ा मील का पत्थर भी साबित होगा।

आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत, हरभजन सिंह ईटीओ, तरुणप्रीत सिंह सौंद, डॉ. रवजोत, मेयर विनीत धीर, हल्का इंचार्ज नितिन कोहली, हरपाल चीमा, दीपक बाली, लाल चंद कटारूचक और संत समाज की सम्मानित हस्तियां भी मंच पर मौजूद हैं।

ये अध्ययन केंद्र लगभग 10 एकड़ जमीन पर 25 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। पंजाब सरकार ने इस ऐतिहासिक काम के लिए 6.25 करोड़ रुपए की पहली किश्त पहले ही जारी कर दी है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डेरा सचखंड बल्ला के प्रमुख संत निरंजन दास जी के सानिध्य में आधारशिला रखने की रस्म पूरी करेंगे। यह उच्च-स्तरीय रिसर्च सेंटर गुरु रविदास जी की वाणी, सामाजिक समानता के संदेश और मानवीय दर्शन पर पीएचडी का केंद्र होगा। साथ ही उच्च-स्तरीय शोध करने वाले विद्वानों के लिए एक विशेष लाइब्रेरी और रिसर्च ब्लॉक तैयार किया जाएगा। इसके अलावा केंद्र में एक अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी, जिसमें गुरु साहिब के जीवन, यात्राओं और वाणी से जुड़े ऐतिहासिक दस्तावेज़ों को सुरक्षित रखा जाएगा। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और शोधकर्ताओं के लिए एक सेमिनार हॉल और ठहरने की विशेष व्यवस्था भी होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

38 की महिला से 22 साल का युवक करना चाहता था शादी, मना करने पर गोलियों से भूना, खुद भी की आत्महत्या

वॉशिंगटनः अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक बेहद दर्दनाक मामला...

CIA की रिपोर्ट में खुलासा : 9/11 हमले से पहले लादेन की हिट लिस्ट में था भारत

वॉशिंगटनः 9/11 हमलों की 25वीं बरसी पर अमेरिकी खुफिया...

Indonesia में 240 लोगों से भरा जहाज जावा समुद्र में लापता, मचा हड़कंप

जकार्ताः इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर जा रहे...

Punjab News: सुखजिंदर के बयान पर विधायक रंधावा का पलटवार, कहा- राजनेताओं की भी जांच होनी चाहिए

गुरदासपुरः सुखजिंदर रंधावा ने कहा था कि उनके चुनाव...

Jalandhar News: लेडी डॉक्टर का खुलासाः LPU में बढ़ रहे अनचाहे प्रेग्नेंसी केस, देखें वीडियो

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट बोली- हायर अथॉरिटी बयान देगी, विदेशी युवती...

38 की महिला से 22 साल का युवक करना चाहता था शादी, मना करने पर गोलियों से भूना, खुद भी की आत्महत्या

वॉशिंगटनः अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां सैक्रामेंटो शहर में एक भारतीय मूल...

CIA की रिपोर्ट में खुलासा : 9/11 हमले से पहले लादेन की हिट लिस्ट में था भारत

वॉशिंगटनः 9/11 हमलों की 25वीं बरसी पर अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA द्वारा जारी 70 से अधिक गोपनीय दस्तावेजों ने...

Indonesia में 240 लोगों से भरा जहाज जावा समुद्र में लापता, मचा हड़कंप

जकार्ताः इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर जा रहे एक यात्री पोत से जावा सागर में संपर्क टूटने के...

Punjab News: सुखजिंदर के बयान पर विधायक रंधावा का पलटवार, कहा- राजनेताओं की भी जांच होनी चाहिए

गुरदासपुरः सुखजिंदर रंधावा ने कहा था कि उनके चुनाव क्षेत्र में गैंगस्टर खुलेआम कॉल करते हैं और डीजीपी, एसएसपी,...