जालंधर, ENS: थाना 7 के अधीन आते गढ़ा रोड पर स्थित Grande Spa Center में पुलिस ने रेड की। इस दौरान Grande Spa Center से पुलिस ने युवक-युवतियों को हिरासत में लिया और थाने ले गई। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के दौरान 8 से 10 लड़कियां और 4 से 6 युवकों को हिरासत में लिया गया। दरअसल, काफी समय से इलाके में स्पा सेंटरों को लेकर पुलिस को शिकायतें मिल रही थी। कहा जा रहा हैकि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाने जाने की पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है।
जिसके बाद पुलिस ने आज गुप्त सूचना के आधार पर स्पा सेंटर में रेड की। सूत्रों के अनुसार पुलिस अभी अन्य स्पा सेंटरों पर दबिश देने की तैयारी में है। हालांकि Grande Spa Center में हुई रेड को लेकर अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन पुलिस की कार्रवाई को लेकर अन्य स्पा सेंटरों में हलचल मच गई है। बता दें कि इससे पहले भी गढ़ा रोड पर स्थित अन्य स्पा सेंटरों पर पुलिस द्वारा दबिश दी जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद कुछ स्पा सेंटरों में देह व्यापार का धंधा सरेआम चल रहा है। ऐसे में देखना यह है कि पुलिस कोई सख्त एक्शन लेती या फिर से स्पा सेंटरों पर अवैध रूप से कार्य जारी रहेंगा।