Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: Lovely Professional University के गेट पर कार्यकर्ताओं ने लिखा गद्दार,...

Jalandhar News: Lovely Professional University के गेट पर कार्यकर्ताओं ने लिखा गद्दार, फूंका अशोक मित्तल का पुतला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

24 घंटो में 10 लाख लोगों ने किया राघव चड्ढा को अनफॉलो

जालंधर, ENS: आप पार्टी से बीते दिन 7 सांसद बागी हो गए। आप पार्टी के हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक सहित 7 राज्यसभा सांसद ने पार्टी छोड़ दी। इस दौरान 3 सांसद बीते दिन भाजपा को ज्वाइन कर गए। इसी के चलते राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की यूनिवर्सिटी के बाहर आप पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान आप नेताओं और कार्यकताओं ने एलपीयू के गेट के बाहर गद्दार शब्द लिखा और अशोक मित्तल का पूतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस मौके पर पवन टीनू सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। मामले की जानकारी देते हुए पवन टीनू ने कहा कि जो 7 सांसद पार्टी छोड़कर गए है, वह भाजपा की घबराहट है।

भाजपा-कांग्रेस को पता है कि 2027 के चुनावों में आप पार्टी बहुमत से सत्ता में आ रही है। टीनू ने कहा कि भाजपा गुजरात में बुरी तरह से चुनाव हार रही है। गुजरात में आप पार्टी की बड़ी लहर बनी हुई है। ऐसे में भाजपा की गुजरात में घबराहट होने के कारण पंजाब में सरकारी एंजेसी का उपयोग करके उन्हें डराया गया। सांसद अशोक मित्तल के घर पर हाल ही में रेड की गई और उसके बाद उन्हें भाजपा में शामिल करवाया गया। पंजाब में आप पार्टी को मजबूत करने वाले लोग चाहते है कि अरविंद केजरीवाल जैसा नेता देश की कमान संभाले। टीनू ने कहाकि लोग ना हरभजन सिंह और ना ही अशोक मित्तल के साथ है। उन्होंने कहा कि यह व्यापारी निकले और इन्होंने कभी लोगों के हक की लड़ाई नहीं लड़ी।

इनके जाने से आप पार्टी को नुकसान नहीं होगा, बल्कि फायदा होगा। इनके जाने से आप पार्टी को बल मिलेंगा और पार्टी मजबूत होगी। राघव चड्ढा को लेकर कहाकि वह अपनी पीठ खुद थपथपा रहे है। राघव को 24 घंटे में 10 लाख से अधिक लोगों ने अनफॉलो कर लिया। ऐसे में यह लोगों का गुस्सा राघव के खिलाफ फूट रहा है। लोग भाजपा से नाराज है। लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। पंजाब में देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी से बड़े लोग भी आए, लेकिन पंजाब के लोगों ने उनका सामना किया हुआ है। आने वाले समय में भाजपा के हाथों से गुजरात जा रही है और आप पार्टी आ रही है।

इससे पहले भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी व राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के घर की दीवार के बाहर गद्दार शब्द लिख दिया गया। जिसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भज्जी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भज्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिर पर काली पट्टी बांधकर हरभजन सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में हरभजन सिंह के घर के बाहर गद्दार शब्द लिख दिया और इस दौरान रोकने के दौरान पुलिस के साथ भी कार्यकर्ता उलझ पड़ा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -