Loading...
- Advertisement -
HomePunjabJalandharJalandhar News: Hand Grenade अटैक मामले में आरोपियों का बढ़ा रिमांड, अस्पताल...

Jalandhar News: Hand Grenade अटैक मामले में आरोपियों का बढ़ा रिमांड, अस्पताल से Discharged

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवदीप सिंह उर्फ रोजर के घर हुए हैंड ग्रेनेड अटैक के केस में एनकाउंटर में जख्मी सुखप्रीत सिंह सुक्खा और हार्दिक को सिविल अस्पताल से छुट्टी मिल गई। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने हार्दिक और सुक्खा को 3 दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है।

दूसरी ओर शिव नगर की रहने वाली लक्ष्मी, खांबड़ा के धीरज व संतोष पांडे को 5 दिन का रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया। उन्हें भी 3 दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है। इससे पहले 8 मार्च को जंडू सिंघा में तीन पिस्टल देने वाला एएसआई का 21 साल का बेटा रोहित बसरा वासी गांव खिच्चीपुर पहले ही रिमांड पर चल रहा है।

एएसआई के बेटे को वेपन देने वाले लांबड़ा के गांव अली चक्क के गुंडे मनिंदर सिंह बॉबी की तलाश में सोमवार को दोआबा में रेड की गई, लेकिन वह देर रात तक पकड़ा नहीं गया। वहीं मामले में पकड़े गए पांडे और धीरज को शरन देने के मामले में पुलिस ने 2 और लोगों को काबू किया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में आन रिकार्ड किसी की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page